Disney’s Video steaming global record: विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में डिज्नी की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा डिज्नी+हॉटस्टार ने 15 नवंबर को एक नया रिकॉर्ड बनाया है। डिज्नी+हॉटस्टार ने ग्लोबल लाइव स्ट्रीमिंग व्यूअरशिप रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 सेमीफानल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50वां शतक लगाया। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए स्टेडियम ही नहीं करोड़ों लोगों ने ऑनलाइन भी रिकॉर्ड बनते देखा।
51 मिलियन व्यअर्स का चौकाने वाला आंकड़ा
डिज़्नी+हॉटस्टार ने 51 मिलियन कॉनकरेंट दर्शकों का चौंका देने वाला आंकड़ा हासिल किया है। इसने पूर्व के 44 मिलियन दर्शकों के ग्लोबल रिकॉर्ड को पार किया है। यह रिकॉर्ड बीते 5 नवम्बर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान बना था।
भारत में तेजी से बढ़ रहे लाइव स्ट्रीमिंग के व्यूअर
भारत में लाइव स्टीमिंग का मौजूदा मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। मार्केट लीडर डिज़्नी+ हॉटस्टार पिछले एक महीने से लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। डिज़्नी+ हॉटस्टार ने हालिया संपन्न हुए एशिया कप और वर्तमान वर्ल्ड कप क्रिकेट को फ्री देखने की पेशकश ने व्यूअर्स की संख्या में काफी इजाफा किया है। डिज़्नी+ हॉटस्टार का यह कदम प्रतिद्वंद्वी सेवा JioCinema द्वारा इस साल की शुरुआत में उपभोक्ताओं के लिए आईपीएल टूर्नामेंट को मुफ्त में स्ट्रीम करने के बाद आया है। जून 2023 में डिज़्नी+ हॉटस्टार के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने कहा कि एशिया कप और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप को व्यापक दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने से हमारा मानना है कि हमें समग्र इकोसिस्टम को विकसित करने में मदद मिलेगी।
प्रो-कबड्डी लीग को भी फ्री में दिखाएगा डिज़्नी+ हॉटस्टार
डिज़्नी+हॉटस्टार ने घोषणा की है कि प्रो कबड्डी लीग के आगामी दसवें सीज़न को 2 दिसंबर 2023 से देश भर के सभी मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा। क्रिकेट के बाद कबड्डी देश में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है।
More Stories
बॉलीवुड की वो फिल्में, मारा गया जीजा तो बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बरसात- तीसरी वाली ने कमाए 1800 करोड़
बॉलीवुड की वो फिल्में, मारा गया जीजा तो बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बरसात- तीसरी वाली ने कमाए 1800 करोड़
₹50 खर्च करने से डरते थे, आज इंदौर में हैं स्टार! | Ravi Ratnawat | Indori Autowala | Auto Driver