November 8, 2026

विविध

Asus ग्लोबल मार्केट में 19 नवंबर को Asus ROG Phone 9 गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाला है। अब तक कई लीक्स से स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। ROG Phone 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। अब इस फोन का एक हैंड्स ऑन वीडियो ऑनलाइन सामाने आया है। ROG Phone 9 Pro को CQC लिस्टिंग पर 65W चार्जिंग के साथ भी देखा गया था।

OnePlus चीनी बाजार में 31 अक्टूबर को OnePlus 13 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में OnePlus 13 की कीमत लीक हुई है, जिसमें पता चला है कि यह OnePlus 12 से महंगा होगा। अब तक यह भी कंफर्म हो चुका है कि OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 24GB LPDDR5X RAM दी जाएगी।

हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज के Find X8 और Find X8 Pro के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के बारे में जानकारी दी थी। Find X8 में 5,630 mAh और Find X8 Pro में 5,910 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज को शुरुआत में चीन में लाया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस सीरीज के ind X8 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होंगे।

इस स्मार्टफोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। OnePlus 13 को 24 GB तक के RAM और 1 TB तक की स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite होगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 30,94,447 प्वाइंट्स मिलने की भी जानकारी दी है।

BSNL अपनी सर्विसेज में सुधार करने और नए कस्टमर्स को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने नया लोगो लॉन्च करने के साथ ही सात नई सर्विसेज को भी शुरू किया है। BSNL अपने यूजर्स बेस को भी बढ़ाने की योजना बना रही है। इसका लक्ष्य अगले वर्ष तक लगभग 25 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का है। हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio ने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी।

India vs New Zealand 2nd Test Live: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर दबाव रहेगा कि वह इस मुकाबले में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी करे, जबकि किवी अपनी लय बरकरार रखते हुए सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम को इसके लिए हरी झंडी दी है। कुछ महीने पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पर बैन लगाया गया था। इस बैन का कारण कम्प्लायंस से जुड़े मुद्दे थे। इसके बाद पेटीएम के शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसमें कुछ रिकवरी हुई है।

Vivo का एक नया Y-सीरीज मॉडल पहली बार एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के जरिए सुर्खियो में आया है। एक लेटेस्ट IMEI डेटाबेस लिस्टिंग में Vivo Y04 मॉडल नेम को देखा गया है। Vivo की Y-सीरीज में अपने किफायती स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए जानी जाती है। यदि कंपनी इस अपकमिंग मॉडल पर काम कर रही है, तो यह Vivo Y03 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है, जिसे इस साल मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था।

साल खत्म होने में अब करीब दो महीने बचे हैं। ऐसा नहीं है कि अब हमें इस साल नए स्मार्टफोन देखने को नहीं मिलेंगे। इन दो महीनों में Realme, Oppo, OnePlus और Vivo के नए स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। OnePlus 13 को अक्टूबर में और Realme GT 7 Pro को नवंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन्स आने वाले हफ्तों में भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे।

Realme GT 7 Pro के पहले इसी महीने लॉन्च होने की खबर थी, लेकिन अब चाइनीज कंपनी ने सभी कयासों पर ब्रेक लगाते हुए अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। नया Realme स्मार्टफोन अपने घरेलू बाजार में 4 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.