November 8, 2026

विविध

देश की सरकार अपने नागरिकों को हर 10 साल में अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की सलाह दे रही है। इसके लिए 14 सितंबर, 2024 तक फ्री अपडेट सर्विस उपलब्ध है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बीते साल में कई बार इस समय सीमा को बढ़ाया है, लेकिन आगे विस्तार होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है।

WHO ने दावा किया है कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से ब्रेन कैंसर का खतरा नहीं बढ़ता है। संस्था ने 63 स्टडीज के डेटा को खंगाला है जो 1994-2022 के बीच की गईं। इसमें मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियोफ्रिक्वेंसी (RF) रेडिएशन और ब्रेन कैंसर के बीच में कोई लिंक नहीं मिला है। लेकिन IARC मोबाइल फोन रेडिएशन को अभी भी संभवतः कैंसरकारी Group 2B के तहत रखती है।

अगस्त 2024 में पूरे महीने के भीतर 27 हजार से ज्यादा कर्माचारी नौकरियों से निकाले गए। इसमें 40 के लगभग कंपनियां शामिल थीं। जिनमें Intel, IBM, और Cisco जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। इसके साथ न जाने कितने ही छोटे स्टार्टअप्स ने भी छंटनियां की हैं। Intel में 15 हजार, जबकि Cisco में 6 हजार के लगभग कर्मचारी निकाले गए हैं। छंटनी का दौर अभी जारी रह सकता है।

यह ऐप शुरुआत में Android TVs के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स का पता नहीं चला है। इस वर्ष फरवरी में BSNL ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस को फाइबर के जरिए पेश किया था।

Red Magic Gaming Tablet Pro के बाद कंपनी ग्लोबल मार्केट में नया गेमिंग टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Red Magic Nova Gaming टैबलेट ग्लोबल मॉडल होगा। स्पेसिफिकेशंस Gaming Tablet Pro के जैसे ही होंगे। इसमें 10.9 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।

Galaxy Tab S10+ और Tab S10 Ultra के लॉन्च से पहले दोनों ही मॉडल्स के प्राइसिंग डिटेल्स लीक हो गए हैं। टैबलेट दो स्टोरेज कंफिग्रेशन- 256GB और 512GB में आ सकते हैं। Tab S10+ का Wi-Fi मॉडल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ 1,17,363 रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं, Ultra Wi-Fi मॉडल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के लिए 1,39,271 रुपये में आ सकता है।

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में टेटाप्रिज्म लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल सकता है। यह पता नहीं चला है कि यह फीचर Pro मॉडल्स के सभी कैमरा में होगा या नहीं।

Casio ने G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 सीरीज की वॉच भारत में लॉन्च की हैं। ये वॉच मेटल ऑक्टागनल बेजल डिजाइन में आती हैं। यह सूर्य की रोशनी में भी चार्ज होती रहती है। इसमें जरूरी फीचर्स जैसे शॉक रसिस्टेंस, 200 मीटर तक वाटर रसिस्टेंस, डेली 5 अलार्म, स्टॉपवॉच, काउंटडाउन टाइमर, और वर्ल्ड टाइम का सपोर्ट भी दिया गया है। घड़ी की कीमत 19,995 रुपये है।

TCL ने अपना नया टैबलेट TCL NXTPAPER 14 लॉन्च किया है जिसमें 14.3 इंच का पेपर जैसा 2.5K डिस्प्ले है। टैबलेट में Helio G99 चिपसेट लगा है जिसके साथ 8 जीबी रैम, और 256जीबी स्टोरेज है। इसमें 10,000mAh की बैटरी है और धूल व पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है। फ्रंट में इसमें डुअल कैमरा और रियर में 8MP कैमरा है। कीमत 399 यूरो (लगभग 37,000 रुपये) है।

Samsung अपना अफॉर्डेबल फ्लैगशिप Samsung Galaxy S24 FE जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले फोन के हाई क्वालिटी रेंडर्स लीक हो गए हैं। डिजाइन Galaxy S23 FE से मिलता है। वहीं, कलर्स ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रीन, और येलो ऑप्शन में आ सकते हैं। नए फोन में फ्लैट डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 25W चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.