November 8, 2026

विविध

DJI ने DJI Neo नामक अब तक का सबसे हल्का और कॉम्पेक्ट ड्रोन है लॉन्च किया है। इसमें AI आधारित सब्जेक्ट ट्रैकिंग, क्विक शॉट्स, 4K अल्ट्रा स्टेबलाइज्ड वीडियो रिकॉर्डिंग और रिमोटलेस ऑपरेशन जैसे फीचर्स हैं। DJI Neo में 1/2 इंच का इमेज सेंसर है। यह 12 मेगापिक्सल के फोटो खींच सकता है। यह लगातार 18 मिनट तक उड़ सकता है। कीमत 199 यूरो (लगभग 19,000 रुपये) है।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए फैक्टरी लगाने से जुड़ी कॉस्ट की स्टडी के लिए कंसल्टेंट्स को भी हायर किया है। इस फैक्टरी की शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 2.5 लाख यूनिट्स की हो सकती है। इसके अलावा कंपनी बैटरी बनाने की फैक्टरी पर भी विचार कर रही है

Xiaomi India ने फिर से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ को ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में साइन किया है। इससे पहले 2017 में कटरीना ने Redmi Y1 स्मार्टफोन सीरीज को प्रोमोट किया था। अब 7 साल बाद फिर से ब्रैंड एम्बेस्डर के तौर पर एक्ट्रेस शाओमी डिवाइसेज की बड़ी रेंज को प्रोमोट करती नजर आएंगी जिनमें स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्ट TV, टैबलेट आदि भी शामिल हैं।

Airtel ने फेस्टिव सीजन के तहत Rs. 979 के प्लान, Rs. 1029 के प्लान, और Rs. 3599 के प्लान के साथ खास ऑफर निकाला है। कंपनी इनके साथ स्पेशल वाउचर और 10GB एक्स्ट्रा डेटा उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा 22 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है जो 28 दिनों तक वैध होगा। यह ऑफर 6 से 11 सितंबर तक ही उपलब्ध है।

Amazon India अपनी खास सेल Amazon Electronics Festive Sale भारत में लेकर आई है। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, स्मार्टवॉच जैसे डिवाइसेज पर कस्टमर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट पा सकते हैं। यह सेल 6-10 सितंबर तक चलेगी जिसमें OnePlus, Sony, Samsung जैसे दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक ब्रैंड्स शामिल होंगे। HDFC Bank, ICICI Bank, जैसे बैंक के कार्ड ट्रांजैक्शन पर भारी छूट मिल रही है।

Tecno स्मार्टफोन कंपनी अपना नया फोन Pova 6 Neo 5G भारत में 11 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। फोन में 108MP का मेन कैमरा होगा जिसमें AI फोटो एडिटिंग टूल्स भी मिलेंगे। इसमें सेंटर पंचहोल कटआउट डिस्प्ले डिजाइन होगा। फोन में HDR सपोर्ट भी होगा। इसे Amazon के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने अभी तक प्राइस का खुलासा नहीं किया है।

Simens एक जर्मन कंपनी है, जो ग्लोबल लेवल पर काम करती है। कंपनी ने रिमोट जॉब (Remote Jobs) करने के इच्छुक टैलेंट के लिए करीब 14 वैकेंसी ओपन रखी है। यदि आप भी घर से काम करने की तलाश में हैं और एक अच्छी जॉब देख रहे हैं, तो आप इन वर्क फ्रॉम होम वैकेंसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Amazfit ने आज, शुक्रवार को IFA बर्लिन ट्रेड इवेंट में T-Rex 3 स्मार्टवॉच को पेश किया। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टवॉच को खासतौर पर एडवांस एक्स्प्लोरर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Amazfit T-Rex 3 मिलिटरी-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, एडवांस आउटडोर नेविगेशन फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। यूरोपीय, अमेरिकी और चीन की मार्केट में इसकी कीमत क्रमश: 299 यूरो, 299 डॉलर और 1,899 युआन है।

नए ThinkPad T14s Gen 6 का प्राइस 2,199 यूरो का है। इसकी बिक्री नवंबर से शुरू होगी। Lenovo ThinkBook 16 Gen 7+ का प्राइस 999 यूरो है। यह लैपटॉप की दिसंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo Y37 Pro को शुक्रवार को लॉन्च किया गया। नया किफायती स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसकी एक अन्य खासियत 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर है। इसके अलावा, नए वीवो फोन में 120Hz HD+ LCD डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 SoC और साइड-माउंटेड फिंगप्रिंट सेंसर मिलता है। इसे चीन में CNY 1,799 युआन (करीब 21,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.