Vivo Y400 5G की तुलना Honor X9c 5G और Poco X7 Pro 5G से हो रही है। Vivo Y400 5G के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। Honor X9c 5G के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 20,748 रुपये है। और Poco X7 Pro 5G के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 22,899 रुपये है। Vivo Y400 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले, Honor X9c 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले और Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।
विविध
Samsung Galaxy A55 5G पर अमेजन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy A55 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 24,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 475 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,524 रुपये हो जाएगी। Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Plus पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 16 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 132,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1750 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है। iPhone 15 Plus का 128GB वेरिएंट अमेजन पर 72,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1750 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।
अगर आप भी किसी अनजान नंबर से आए इन्वेस्टमेंट या नौकरी के ऑफर पर भरोसा कर लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलिकॉम विभाग (DoT) ने एक खास AI-बेस्ड सिस्टम से अब तक 3 से 4 लाख तक SIM कार्ड्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ये सभी नंबर कथित रूप से धोखाधड़ी और स्कैम से जुड़े थे। इसके लिए DoT ने एक खास फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (FRI) सिस्टम तैयार किया है, जिसे कुछ ही महीने पहले लॉन्च किया गया था।
एमेजॉन की सेल में चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा बहुत से प्रोडक्ट्स पर 1,000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इस डिस्काउंट की लिमिट 1,250 रुपये की है। इसके अलावा EMI ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है।
Google अपने अगली जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन – Pixel 10 Pro Fold 5G को इंडिया में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी तीन और डिवाइसेज – Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL भी मार्केट में उतारने की तैयारी की जा चुकी है। जैसे-जैसे लॉन्च नजदीक आ रहा है, फोन से जुड़े लीक्स और डीटेल्स भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि डिजाइन में कुछ अच्छे अपग्रेड्स के साथ ये फोल्डेबल फोन पुराने मॉडल जैसा ही लुक लेकर आएगा, बस थोड़े पतले बेजल, बेहतर वॉटर प्रोटेक्शन और कुछ नई कलर चॉइस के साथ।
यह कॉम्पैक्ट पावर बैंक वायरलेस फास्ट चार्जिंग उपलब्ध कराता है। इसमें बेहतर डिजाइन के साथ कन्विनिएंस का कॉम्बिनेशन मिलता है। इस पावर बैंक को दो कलर्स – व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध कराया है। PB-X106 MAGNO POWER में 22.5 W फास्ट चार्जिंग और 15 W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इसमें पावर डिलीवरी के लिए भी सपोर्ट है।
Samsung के नए Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 फोन सहित कई अन्य मॉडल्स को बड़ी संख्या में चुरा लिया गया है। लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट के पास, अंदाजन 12,000 Samsung डिवाइसों से भरा एक ट्रक लुटा गया है, जिसमें करीब 5,000 Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 शामिल थे। बाकी में Galaxy Watch 8, Galaxy S25 व A16 मॉडल्स भी थे। घटनास्थल से ट्रक गायब हो गया, जिसके बाद कंटेनर तो मिला लेकिन उसका सामान गायब था।
यह Poco M7 Plus हो सकता है। यह Poco M6 Plus की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन का Poco की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर टीजर दिया गया है। इसमें 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। देश में Poco की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर नए स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन का रियर डिजाइन ब्लैक फिनिश के साथ दिख रहा है।
एमेजॉन की सेल SBI के क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा EMI ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके लिए खरीदारी की न्यूनतम कीमत 5,000 रुपये की होनी चाहिए। एमेजॉन की ओर से SBI के क्रेडिट कार्ड पर 24,990 रुपये और 49,990 रुपये की खरीदारी की न्यूनतम कीमत पर क्रमशः 500 रुपये और 750 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।