November 8, 2026

विविध

WhatsApp यूजर्स को उन लोगों से भी चैट करने की सुविधा देगा, जिनके पास वॉट्सऐप अकाउंट भी नहीं है। WhatsApp के इस नए फीचर की खास बात यह है कि इन्वाइटेड व्यक्ति को एप्लिकेशन इंस्टॉल करने या अकाउंट बनाने की भी जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा वो वॉट्सऐप वेब जैसे सुरक्षित वेब इंटरफेस के जरिए चैट एक्सेस कर पाएंगे। आपको बता दें कि गेस्ट चैट में सभी कम्युनिकेशन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे, जिससे सिर्फ दोनों यूजर्स ही मैसेज को देख पाएंगे।

Nubia Z80 Ultra के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा एक लीक में लॉन्च से पहले हो गया है। यह स्मार्टफोन बाजार में नवंबर, 2025 में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें एक बेहतर अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा होगा। इस फीचर से बिना किसी छेद या नॉच के फुल स्क्रीन अनुभव मिलता है, जिससे 1.5K डिस्प्ले साफ रहता है। Z80 Ultra में आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे सितंबर 2025 में पेश किया जाएगा।

भारत में पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली आंगनवाड़ी महाराष्ट्र के नागपुर जिले से करीब 18 किमी दूर स्थित वधमना गांव में चल रही है। इस आंगनवाड़ी में छोटे-छोटे बच्चे चॉक या स्लेट तक सीमित रहने के बजाय मेटा के वर्चुअल रिएलिटी (VR) हेडसेट, एआई सपोर्टेड इंटरैक्टिव स्मार्ट बोर्ड, टैबलेट और अन्य इंटरैक्टिव डिजिटल कॉन्टेंट की मदद से कविताएं, गीत और शुरुआती कॉन्सेप्ट सीख रहे हैं।

Oppo K13 Turbo Series की इंडिया लॉन्च डेट 11 अगस्त है। ओप्पो ने मंगलवार को गेमिंग-सेंट्रिक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तारीख को कंफर्म करने के साथ-साथ एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस को भी शेयर किया। बता दें कि यह सीरीज खासकर अपने इन-बिल्ट फैन (Rapid Cooling Engine) की वजह से चर्चा में है। Oppo का दावा है कि K13 Turbo Series “भारत का एकमात्र स्मार्टफोन है जिसमें फोन के अंदर ही फैक्ट्री-फिटेड फैन मिलता है।” इस फैन के साथ प्रो-लेवल एयरफ्लो डक्ट सिस्टम और 7,000mm² के विशाल वेपर चैंबर का कंबिनेशन दिया गया है, जिससे गेमिंग या हेवी यूज में भी फोन के ओवरहीट होने की संभावना नहीं है।

अगर आप iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch या Apple TV यूज कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Apple के कई प्रोडक्ट्स में खतरनाक सिक्योरिटी खामियों की चेतावनी दी है। इन वल्नरेबिलिटीज का असर iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS पर पड़ रहा है, जिनमें से कुछ इतनी सीरियस हैं कि हैकर आपके डिवाइस का पूरा कंट्रोल ले सकते हैं।

Elista ने भारतीय बाजार में Elista QLED Google TV (2025) लॉन्च किए हैं, जिनमें 32 इंच (HD), 43 इंच (FHD) और 55 इंच (4K UHD) डिस्प्ले मॉडल शामिल हैं। Elista QLED Google TV के 32 इंच मॉडल की कीमत 23,990 रुपये है। वहीं 43 इंच मॉडल की कीमत 35,990 रुपये है। और 55 इंच मॉडल की कीमत 69,990 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी भारत भर में बिक्री के लिए सभी रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

Xiaomi 14 CIVI अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Xiaomi 14 CIVI का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 29,099 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,099 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 27,350 रुपये की बचत हो सकती है।

OnePlus Nord 5 का मुकाबला Samsung Galaxy A55 और Xiaomi 14 CIVI से हो रहा है। Samsung Galaxy A55 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं Xiaomi 14 CIVI के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,099 रुपये है। और OnePlus Nord 5 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। Samsung Galaxy A55 में 6.6 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है। Xiaomi 14 CIVI में 6.55 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

इस स्मार्टफोन में 6.77‑इंच HDR10+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo का दावा है कि यह देश में सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है।

जून में इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को यूजर्स से 23,596 शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों से जुड़े 1,001 एकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें एकाउंट्स को बैन करना शामिल है। इन शिकायतों में से 16,069 बैन की अपील से जुड़ी थी। इसके नतीजे में 756 एकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जून में वॉट्सऐप को यूजर्स से कुल 23,596 शिकायतें मिली थी।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.