WhatsApp का उपयोग लोग जरूरी फाइल, इमेज, जीआईएफ और ऑडियो-वीडियो क्लिप शेयर करने के लिए करते हैं। हालांकि, इसमें बहुत ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है और उन्हें डिलीट करना भी मुश्किल होता है। यूजर्स वॉट्सऐप पर आप ऑटो-डाउनलोड को बंद कर सकते हैं और अपनी गैलरी को गैरजरूरी मैसेज से बचा सकते हैं। हालांकि, आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह प्रक्रिया अलग है।
विविध
भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर यूजर्स बातचीत करने से लेकर फोटो, वीडियो और दस्तावेज शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा निर्भर करते हैं। ऐसे में WhatsApp भी यूजर्स की सुरक्षा करने के लिए अपग्रेड करता रहता है। ऐसा ही वॉट्सऐप का एक टूल है जो कि यूजर्स के डाटा को सुरक्षा प्रदान करता है।
Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में 25 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें iQOO Z10 5G, Honor 200 5G, Realme Narzo 80 Pro 5G , OnePlus Nord CE5 और Motorola Edge 50 Fusion 5G शामिल हैं। ई-कॉमर्स साइट पर सेल के दौरान इन स्मार्टफोन को भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
टेक स्टार्टअप SWARM बायोटैक्टिक्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर बेस्ड बैकपैक तैयार कर रहा है, जिन्हें असली कॉकरोच पर लगाया जा सकता है और उन्हें जीवित स्पाई एजेंट के तौर पर काम में लिया जा सकता है। ये छोटे से डिवाइस सेंसर, कैमरे और न्यूरल स्टीमुलेटर्स से लैस हैं, जो छोटी से छोटी जगहों और इंसानों की पहुंच से दूर वाले क्षेत्रों में रिमोट कंट्रोल और ऑटोनॉमस तरीके से मॉनिटर करने की सुविधा प्रदान करते हैं।
इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI) के कार्ड्स से खरीदारी करने और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर कस्टमर्स को पांच प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay UPI ट्रांजैक्शंस पर भी पांच प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा।
इस सेल में सैमसंग का 653 लीटर वाला डबल-डोर रेफ्रीजरेटर 1,13,000 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 79,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस रेफ्रीजरेटर पर 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी है। इस सेल में Voltas, LG और Haier जैसे ब्रांड्स के सिंगल और डबल-डोर रेफ्रीजरेटर्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है।
भारत में स्मार्टफोन लॉन्च के लिए 2025 के आने वाले महीने धमाकेदार होने वाले हैं। आने वाले कुछ महीनों में ऐसे कई स्मार्टफोन आ रहे हैं जो या तो AI-पावर्ड अपग्रेड्स लेकर आएंगे, या फिर मिड-रेंज सेगमेंट में नई डिजाइन लैंग्वेज और पावरफुल बैटरी जैसी चीजें लेकर आएंगे। Google Pixel 10 Series, Oppo K13 Turbo, Vivo Y400 5G, Redmi 15 5G, और Lava Agni 4 जैसे स्मार्टफोन्स अगस्त से दिसंबर के बीच भारत में लॉन्च होंगे। इस लिस्ट में फ्लैगशिप और वैल्यू-फॉर-मनी दोनों तरह के डिवाइसेज हैं। इनके स्पेक्स से लेकर फीचर्स तक, सबकुछ पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं, और इन लीक्ड जानकारियों के हिसाब से हम आपको इनका एक प्रीव्यू दे रहे हैं।
Microsoft की लेटेस्ट रिसर्च से ये साफ होता जा रहा है कि AI, खासतौर पर Copilot जैसे चैटबॉट्स, अब सिर्फ रिसर्च या टूल नहीं रहे, बल्कि ये असल कामकाजी दुनिया को भी बदलने की दिशा में बढ़ रहे हैं। कंपनी ने अपनी Bing Copilot चैटबॉट सर्विस पर हुए 2 लाख से ज्यादा अनोनिमाइज्ड इंटरैक्शन को स्टडी किया, जिससे यह समझने की कोशिश की गई कि किन जॉब्स में AI सबसे ज्यादा असर डाल सकता है। इस स्टडी का नाम “Working with AI: Measuring the Occupational Implications of Generative AI” है और यह फिलहाल प्री-प्रिंट फॉर्म में उपलब्ध है।
आप Google TV ऐप के जरिए Android स्मार्टफोन और iPhone दोनों को टीवी रिमोट में बदल सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि टीवी का रिमोट नहीं मिलता है और उसे खोजने में ही इतना समय बर्बाद हो जाता है कि टीवी देखने का समय ही नहीं बचता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या होता रहता है तो अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन को ही टीवी के रिमोट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।
Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में 15 हजार रुपये वाले टैबलेट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Lenovo Tab M11 के 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 13,990 रुपये है। Honor Pad X9 के 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 12,999 रुपये है। और Redmi Pad 2 के 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 13,999 रुपये है।