वैल्यू के लिहाज से पिछले महीने ये ट्रांजैक्शंस 25.08 लाख करोड़ रुपये की रही हैं। यह मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये के बाद दूसरा हाई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत की है। हाल ही में दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बना था। इस उपलब्धि में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का बड़ा योगदान है।
विविध
एपल को तीसरी तिमाही में 23.42 अरब डॉलर (लगभग 2.04 लाख रुपये) का प्रॉफिट मिला है। कंपनी का Mac और iPad से रेवेन्यू क्रमशः 8.05 अरब डॉलर (लगभग 0.70 लाख करोड़ रुपये) और 6.58 अरब डॉलर (लगभग 0.57 लाख करोड़ रुपये) का रहा है। भारत में भी आईफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई है।
अगर आप Google का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale 2025 में आपके लिए एक तगड़ा मौका आया है। सेल में इस स्मार्टफोन पर 22,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, लेकिन पूरी डील क्या है, वो जानने से पहले आपको बता दें कि Google Pixel 9 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में Google का नया Tensor G4 चिपसेट, दमदार कैमरा सेटअप और Pixel सीरीज के AI फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बाकी फोनों से अलग बनाते हैं।
एमेजॉन की सेल में कस्टमर्स को अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। इसके अलावा बहुत से प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए EMI का भी विकल्प है। इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड पर कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। यह 5,000 रुपये की खरीदारी की न्यूनतम कीमत पर लागू होगा।
एमेजॉन की सेल में इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और होम अप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस सेल में Samsung Vu और Xiaomi जैसे प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्ट टेलीविजंस को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस सेल में SBI के क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। इसमें कुछ मल्टीफोकल पोट्रेट मोड भी होंगे। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने एक नया स्पेशल ऑफर “आजादी का प्लान” पेश किया है, जिसमें 1 रुपये के रिचार्ज के बदले रोजाना 2GB हाई‑स्पीड डेटा और अनलिमिटेड लोकल/STD कॉलिंग मिल रही है। यह ऑफर केवल 30 दिनों तक वैध है और सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए यूजर्स को जल्द ही एक्टिवेशन करने की सलाह दी जा रही है। कंपनी ने हालिया दिनों में Jio, Airtel और Vi को टक्कर देने के लिए कई नए कदम उठाए हैं। BSNL ने तेजी से अपने 4G नेटवर्क को भी फैलाया है और राज्य सरकार के अधीन टेलीकॉम ऑपरेटर अब नए ग्राहकों को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रहा है।
इसे दो कलर्स – Golden Mist और Midnight Mist में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर एमेजॉन के जरिए की जा रही है। Lava Blaze Dragon 5G को EMI के जरिए खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए 1,000 रुपये तक का स्पेशल डिस्काउंट है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है।
Redmi ने चीन में अपना नया बजट मॉनिटर Redmi A27 2026 लॉन्च कर दिया है, जो डेली यूज के साथ-साथ बेसिक डिजाइनिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए भी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो लो बजट में एक बड़ा और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहते हैं। 27-इंच IPS स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 99% sRGB कलर कवरेज जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ यह मॉनिटर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
2 हजार रुपये वाली स्मार्टवॉच Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में डिस्काउंट पर मिल रही हैं। Redmi Watch 5 Active अमेजन पर 1,049 रुपये में लिस्ट की गई है। Boult Trail Pro ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 1,599 रुपये में लिस्टेड है। Noise Pulse Go Buzz ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 1,099 रुपये में लिस्टेड है। boAt Wave Call 2 Plus अमेजन पर 1,049 रुपये में लिस्ट की गई है।