Arunachal Pradesh Assembly Election Result: अरुणाचल प्रदेश में 2 जून को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हुई। राज्य में बीजेपी (BJP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी लगातार तीसरी बार पेमा खांडू के नेतृत्व में अरुणाचल में सरकार बनाने जा रही है। अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 सीटों पर काउंटिंग हुई क्योंकि 10 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए।
60 सीटें हैं यहां विधानसभा की, 10 पहले ही निर्विरोध चुने गए
अरुणाचल प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से बीजेपी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 3 सीटों पर जीत हासिल की तो पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस पार्टी के खाते में केवल 1 सीट आई है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीतीं हैं।
More Stories
नियमित किए गए कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ भी दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
E20 पेट्रोल विवाद पर कर्नाटक मंत्री बोले- ‘कट-कॉपी-पेस्ट’ बोलने वाली कंपनियों को दिवाली बाद जवाब देंगे
इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला हाईजैकिंग का धमकी भरा नोट, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा