बिहार में नीतिश कुमार की कैबिनेट के विस्तार हो गया है। मंगलवार को 17 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ समारोह के बाद नए मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। बिहार सरकार में मंत्री बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) को उद्योग मंत्रालय दिया गया है। जबकि श्रवण कुमार (Shravan Kumar) ग्रामीण विकास मंत्री बने हैं। युवा चेहरे नितिन नवीन (Nitin Navin) को पथ निर्माण विभाग जबकि जयंत राज (Jayant Raj) को ग्रामीण कार्य विभाग का जिम्मा दिया गया है।
किस मंत्री को कौन सा विभाग:
बीजेपी कोटे के मंत्री
- शाहनवाज हुसैन – उद्योग
- नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग
- नारायण प्रसाद – पर्यटन विभाग
- सुभाष सिंह – सहकारिता विभाग
- नीरज सिंह बबलू – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- प्रमोद कुमार – गन्ना उद्योग विभाग
- सम्राट चौधरी – पंचायती राज विभाग
- आलोक रंजन झा -कला संस्कृति एवं युवा विभाग
- जनक राम – खान एवं भूतत्व विभाग
जेडीयू कोटे के मंत्रियों की सूची:
- श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास विभाग
- मदन सहनी – समाज कल्याण विभाग
- लेसी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
- सुमित सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
- संजय झा – जलसंसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क सहकारिता
- जयंत राज – ग्रामीण कार्य विभाग
- जमां खान – अल्पसंख्यक विभाग
- सुनील कुमार – मद्य निषेध, उत्पाद विभाग
Please join our telegram channel for latest updates: https://t.me/asianownews
More Stories
Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Happy Diwali Wishes: सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार…इन संदेशों के साथ अपनों से कहें ‘हैप्पी दिवाली’