PM Modi speech in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने राजद व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आपके चेहरों की चमक, बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे की हवाईयां उड़ा रही है। मां-बाप से विरासत में कुर्सी तो मिल जाती लेकिन मां-बाप के कामों के जिक्र करने की हिम्मत नहीं होती है। यह है परिवारवादी पार्टी की हकीकत। उन्होंने कहा कि मैंने तो सुना है कि उनके दल के बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से भी भाग रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के पहले तूफानी दौरा पर हैं। विभिन्न प्रदेशों में वह विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के अलावा जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल का दौरा पूरा करने के बाद शनिवार को पीएम मोदी औरंगाबाद पहुंचे।
उन्होंने कहा कि एक वह दौर था जब लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे। यहां के युवा और अन्य लोग पलायन कर रहे थे। लेकिन एक यह दौर है कि बिहार लगातार विकास कर रहा है। हमने 200 करोड़ के एकता मॉल की आधारशिला रखी है। बिहार आगे बढ़ेगा जब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। बिहार के लगभग नौ करोड़ लाभार्थियों को 9 करोड़ पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ योजना मिल रहा है। एक करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। 90 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रहा है। 80 लाख से अधिक लोगों को हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पानी मिल रहा है। बिहार का विकास मोदी की गारंटी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीसरे टर्म में मोदी सरकार बिहार को विकसित करने के लिए संकल्पबद्ध है। जनसभा में सबको मोबाइल निकालकर जलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आज विकास का उत्सव है। आप सब उत्सव मनाइए।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी साझा करने आया हूं
मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सबसे अधिक खुशी सीता मईया की धरती पर ही होगी। मैं आपकी वह खुशी साझा करने आया हूं।
More Stories
नियमित किए गए कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ भी दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
E20 पेट्रोल विवाद पर कर्नाटक मंत्री बोले- ‘कट-कॉपी-पेस्ट’ बोलने वाली कंपनियों को दिवाली बाद जवाब देंगे
इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला हाईजैकिंग का धमकी भरा नोट, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा