जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) में कृष्णा ढाबा हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सेना ने अनंतनाग (Anantnag) के जंगल में आतंकी ठिकाने (Terrorist camp) का भंडाफोड़ किया है। इस संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने तीन एके-56 राइफल, 2 चीनी पिस्तौल, 2 चीनी ग्रेनेड, एक टेलिस्कोप, छह एके मैगजीन, 2 पिस्टल मैगजीन और बाकी अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने मामला किया दर्ज खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने अनंतनाग (Anantnag) के जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों का ठिकाना (Terrorist camp) मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।इससे पहले बांदीपुरा में पकड़े गए थे लश्कर के दो आतंकीइससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले (Bandipura) में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) (lashkar-e-Taiyaba) से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था और जिनके पास से दो ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।
शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले (Bandipura) में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) (lashkar-e-Taiyaba) से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था और जिनके पास से दो ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।
More Stories
नियमित किए गए कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ भी दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
E20 पेट्रोल विवाद पर कर्नाटक मंत्री बोले- ‘कट-कॉपी-पेस्ट’ बोलने वाली कंपनियों को दिवाली बाद जवाब देंगे
इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला हाईजैकिंग का धमकी भरा नोट, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा