लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे के शनिवार को दो और वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में श्रद्धा अकेले जबकि, दूसरे वीडियो में सीढ़ी से शिवा का हाथ पकड़कर नीचे उतरते हुए दिख रही है। इस दौरान उसकी बहन रश्मि भी दोनों के साथ है।
श्रद्धा का पहला वीडियो 20 मई सुबह 5:19 बजे का है, जिसमें वो लेट नाइट पार्टी करके अकेले लौटती दिख रही है। उसमें वह वेस्टर्न ड्रेस पहने दिखाई दे रही। वहीं दूसरा वीडियो 4 अगस्त का बताया जा रहा है। शिवा की मौत के बाद से श्रद्धा दुबे से जुड़े कई वीडियो चर्चा में हैं।
कोर्ट ने गुरुवार को मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर समेत 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। इससे पहले पुलिस ने हजरतगंज थाने में उससे साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ की थी। तीनों को शिवा हत्याकांड के 11 दिन बाद नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था।
‘अपार्टमेंट में सीसीटीवी लगने से नाराज थी’
श्रद्धा के अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसी अजय राय ने बताया कि वह काफी गुस्सैल किस्म की है। वह ऐसे-ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती थी, जो कोई पुरुष भी बोलने से पहले सोचता है, लेकिन वह बेधड़क उसी भाषा में बात करती थी। जब हमने सीसीटीवी लगाया था, तो उसे लेकर भी श्रद्धा ने झगड़ा किया था। वह गाली देते हुए अपने फ्लैट तक गई थी।
‘घटना के दिन लिफ्ट का इस्तेमाल कर निकले थे’
इसके अलावा घटना वाले दिन श्रद्धा समेत कोई भी सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सभी चालाकी से लिफ्ट का इस्तेमाल करके निकल गए क्योंकि श्रद्धा को फर्स्ट फ्लोर पर सीसीटीवी लगे होने की जानकारी थी।
इसके अलावा बालकनी की तरफ लगा सीसीटीवी की डायरेक्शन भी उसको पता थी क्योंकि जिस तरफ शिवा गिरा है, वह सीसीटीवी के बैक साइड है। जबकि, श्रद्धा का फ्लैट और अजय राय का फ्लैट एक ही फेस पर बना हुआ है।
More Stories
Muzaffarnagar: एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश कमरे में मिली, 2 मासूमों को भी नहीं छोड़ा
मायावती का BJP सरकार पर हमला, बोलीं- सरकारें जुमलों से लोगों की भूख मिटाने की कोशिश कर रहीं
Kanpur यूनिवर्सिटी में गैंगरेप! प्रोफेसर की बेटी है पीड़ित; बोली- 3 लड़कों ने जबरदस्ती की