November 8, 2026

विविध

Grok 4 का फ्री एक्सेस दुनिया भर में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Grok 4 Heavy जो कि xAI का सबसे एडवांस AI मॉडल है,उसका उपयोग अभी भी सिर्फ SuperGrok Heavy सब्सक्राइबर को ही मिलेगा। xAI के इस कदम से पता चला है कि वह प्रीमियम फीचर्स और कैपेसिटी को सब्सक्रिप्शन की लिमिट में रखते हुए ज्यादा यूजर्स तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

आधार कार्ड धारक को बायोमेट्रिक विवरण जैसे उंगलियों के निशान, आंख की पुतली और फोटो ऑनलाइन अपडेट करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा जरूरी है। सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
अब आपको वेबसाइट से आधार एनरोलमेंट (नामांकन) फॉर्म डाउनलोड करना है। आधार कार्ड पर जानकारी अपडेट होने में 90 दिनों तक का समय लग सकता है।

Vu ने भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह सीरीज बेहतर पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है, जिसे खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition पांच साइज में उपलब्ध है – 43-इंच (कीमत 24,990 रुपये), 50-इंच (कीमत 30,990 रुपये), 55-इंच (कीमत 35,990 रुपये), 65-इंच (कीमत 50,990 रुपये) और 75-इंच (कीमत 64,990 रुपये)।

Vivo V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव केलिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस है।

Kia की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, जिसे Syros EV नाम दिए जाने की चर्चा है, पहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारी कैमोफ्लाज में ढकी थी, लेकिन इसके बॉक्सी डिजाइन, स्क्वायर व्हील आर्च और टॉल ग्लासहाउस की झलक साफ नजर आई। सामने वर्टिकल हेडलैम्प्स, पीछे वर्टिकल टेल लैंप क्लस्टर्स और फ्लैट रूफलाइन इसका प्रैक्टिकल डिजाइन दिखाते हैं। कार का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर दिया गया है। उम्मीद है कि टॉप वेरिएंट में यह 300-400 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।

Apple इस साल iPhone 17 सीरीज में चार मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है – iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5 mm तक हो सकती है। इसके अलावा, सभी मॉडलों में 120Hz ProMotion डिस्प्ले, ज्यादा पावरफुल चिप्स और बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि iPhone 17 सीरीज की कीमतें पिछले साल के मुकाबले बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह इंटरनेशनल ट्रेड टैरिफ बताए जा रहे हैं।

Vivo आज भारतीय बाजार में Vivo V60 को लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन ऑस्पिशियस गोल्ड, मिस्ट ग्रे और मूनलिट ब्लू में उपलब्ध होगा। V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। ब्रांड ने पुष्टि की है कि Vivo V60 में स्लीक प्रोफाइल वाला डिजाइन दिया जाएगा। कंपनी अपने आगामी फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर देगी। V60 में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी।

Oppo K13 Turbo का मुकाबला OnePlus Nord 5 और Samsung Galaxy A55 से हो रहा है। Oppo K13 Turbo के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A55 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और OnePlus Nord 5 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। K13 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर, Galaxy A55 5G में Exynos 1480 4nm प्रोसेसर और Nord 5 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर है।

अमेजन पर Tecno Phantom V Fold 2 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Tecno Phantom V Fold 2 5G का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर की बात करें तो 20,000 रुपये की छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी। वहीं बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त 1500 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

देश में इस वर्ष की पहली छमाही में सात करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई हैं। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.7 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इहालांकि, कंज्यूमर डिमांड के कमजोर होने और स्मार्टफोन्स के एवरेज सेलिंग प्राइस ) बढ़ने से इस वर्ष इस मार्केट में रिकवरी धीमी रह सकती है।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.