कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नौकरी करने वाल कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट के लिए फंड जोड़ने का तरीका प्रदान करता है। कर्मचारी रिटायरमेंट के समय और 55 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अपने EPF अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, इमरजेंसी में भी कर्मचारी अपना पैसा निकाल सकते हैं, जिसमें बच्चे की शिक्षा, शादी, घर खरीदना/बनाना, मेडिकल इमरजेंसी आदि शामिल हैं। अब घर बैठे ऑनलाइन भी पीएफ का पैसा निकाला जा सकता है।
विविध
Vinod Khosla, जो Sun Microsystems के को‑फाउंडर और Khosla Ventures के चियरमैन हैं, ने हाल ही में कहा था कि Artificial Intelligence (AI) अगले 3‑5 वर्षों में लगभग 80% तक सभी आर्थिक रूप से अहम जॉब्स की फंक्शनैलिटी संभाल सकता है। खोसला के मुताबिक, “कटिंग‑एज AI सिस्टम्स का सीजन आने वाला है और लगभग हर काम को AI की अगली जेनेरेशन को सौंपा जा सकेगा।” अब उन्होंने कहा है कि AI में आया हालिया उछाल BPO और IT सेक्टर के लिए खतरा है।
अगर आप लंबे समय तक उपोयग करने वाले स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो OnePlus, Vivo, iQOO, Oppo और Poco के 7,000mAh या उससे बैटरी वाले फोन बेहतर साबित हो सकते हैं। Vivo T4 5G में 7,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। iQOO Z10 5G में 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,300mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus Nord CE 5 5G में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है
दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने 72 लाख टैबलेट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 18.7 प्रतिशत का रही है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग ने मिडल ईस्ट और यूरोप में शिपमेंट्स को बढ़ाया है। इसके अलावा लैटिन अमेरिका में प्रोजेक्ट्स से भी कंपनी के लिए वॉल्यूम बढ़ी है।
Realme 15 Pro Game of Thrones लिमिटेड एडिशन वेरिएंट के हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कस्टम थीम वाला डिजाइन, अलग यूजर इंटरफेस एलिमेंट्स और स्टीकर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन का बॉक्स Game of Thrones सीरीज जैसे डिजाइन वाला हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा डुअल-LED फ्लैश, HDR और पैनोरामा मोड्स के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स मिलेंगे।
अब यात्री Uber के जरिए नए तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं। लोकप्रिय राइड-हेलिंग ऐप का मेट्रो टिकटिंग फीचर कुछ ही टैप में सीधे अपने फोन से मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा देता है। इस फीचर के साथ Uber डेली की यात्राओं को और भी आसान बनाना चाहता है। स्टेशन पहुंचने से पहले ही टिकट लेकर समय की बचत की जा सकती है। यात्री अपनी मेट्रो यात्रा और आखिरी मील की यात्रा के लिए ऑटो/मोटरसाइकिल सब एक ही ऐप में बुक कर सकते हैं।
iQOO Z10R 5G की टक्कर Samsung Galaxy F36 5G और Moto G96 5G से हो रही है। iQOO Z10R के 8+128 वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है। Moto G96 5G के 8+128 वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Samsung Galaxy F36 5G के 6+12 वेरिएंट 17,499 रुपये है। iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। Moto G96 5G में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले है। Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।
सड़क यात्रा अब पहले से भी आसान और किफायती होने वाली है, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) FASTag Annual Pass स्कीम को 15 अगस्त 2025 से लागू करने जा रही है, जिसमें अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे ट्रैवलर्स की साल भर के फास्टैग रिचार्ज की टेंशन खत्म हो जाएगी। इसके तहत एक वार्षिक पास के जरिए 200 टोल प्लाजा या 1 साल का कवरेज मिलेगा। सरकार ने इस स्कीम के द्वारा ट्रैफिक फ्लो सुधारना और टोल प्रॉसेसिंग को आसान बनाना ही मकसद दिखाया है। यहां हमने इससे जुड़ी सभी जानकारियां दी हैं।
WhatsApp पर एक “ईवेंट” फीचर आता है जो कॉल शेड्यूलिंग को आसान बनाता है। यह फीचर यूजर्स को WhatsApp में कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देता है, जिससे अन्य किसी ऐप्स का उपयोग करने से छुटकारा मिल जाता है। WhatsApp यूजर्स को अपनी स्क्रीन शेयर करने की सुविधा देता है जिससे किसी भी मीटिंग में यूजर्स की प्रेजेंटेशन आसान हो जाती है। यूजर्स इस WhatsApp फीचर का उपयोग एंड्रॉयड, आईओएस, वेब, मैक और विंडोज पर कर सकते हैं।