November 8, 2026

विविध

भाई और बहनों का सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन 9 अगस्त को आ रहा है और अगर आप गिफ्ट में कोई टेक गैजेट देने का सोच रहे हैं तो अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi Watch 5 Active अमेजन पर 1,999 रुपये में लिस्ट की गई है। OnePlus Nord Buds 3 अमेजन पर 1,899 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। boAt Rockerz 421 अमेजन पर 1,299 रुपये में लिस्ट किया गया है।Boult Trail Pro ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 1,599 रुपये में लिस्टेड है।

Panasonic ने भारत में अपनी नई P-Series TV रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें फ्लैगशिप ShinobiPro MiniLED सीरीज भी शामिल है। इस लाइनअप में कुल 21 मॉडल शामिल हैं, जिनमें 4K Google TV, Full HD और HD Ready वेरिएंट भी हैं। Panasonic P-Series TV की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल ShinobiPro MiniLED सीरीज की कीमत 3,19,990 रुपये तक जाती है। इसमें 65-इंच वेरिएंट की कीमत 1,84,990 रुपये और 75-इंच वर्जन की कीमत 3,19,990 रुपये तय की गई है। ये सभी मॉडल्स Panasonic के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं।

YouTube अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। कंपनी 13 अगस्त 2025 से एक नया AI-बेस्ड Age Estimation सिस्टम लॉन्च कर रही है, जो यूजर्स की उम्र का अनुमान खुद लगाएगा। यानी अगर कोई यूजर अपनी प्रोफाइल में 25 साल की उम्र डालता है, तो भी YouTube उसकी वॉच हिस्ट्री, सर्च बिहेवियर और अन्य एक्टिविटी देखकर तय करेगा कि वह असल में 18 साल से ऊपर है या नहीं। कंपनी का कहना है कि इस कदम का मकसद ऑनलाइन स्पेस को कम उम्र के यूजर्स के लिए और ज्यादा सेफ बनाना।

TTDF स्कीम के तहत 5G और 6G टेक्नोलॉजी में R&D और इनोवेशन के लिए 304 करोड़ रुपये के फंड का अप्रूवल दिया गया है। इस स्कीम के तहत मंजूर किए गए R&D से जुड़े प्रोजेक्ट्स की अवधि एक से पांच वर्षों की है। ये प्रोजेक्ट्स डिवेलपमेंट के शुरुआती चरण में हैं। TTDF स्कीम में सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के साथ ही MSME और स्टार्टअप्स से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहायता दी जा रही है।

Redmi का एक स्मार्टफोन 8,500 mAh से 9,000 mAh की बैटरी कैपेसिटी के साथ लाया जा सकता है। इसके लिए एक प्रॉपराइटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सिलिकॉन-कार्बन कंपोजिट के अपग्रेडेड वर्जन के साथ हो सकता है। ऐसा बताया गया है कि कंपनी की कोशिश बैटरी के चलने की अवधि पर असर डाले बिना इसकी कैपेसिटी बढ़ाने की है।

Flipkart Freedom Sale के आखिरी दिन Nothing Phone 3 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फिलहाल Nothing Phone 3 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank या IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी।

Xiaomi ने अपनी Redmi सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi 15 5G ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI फीचर्स की तलाश में हैं, वो भी बजट में। Redmi 15 5G को मलयेशिया में MYR 729 (करीब 15,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसे 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में ही उतारा गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – Ripple Green, Titan Gray और Midnight Black में मिलेगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसकी भारत में लॉन्चिंग 18 अगस्त 2025 को की जाएगी। बिक्री Xiaomi की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए होगी।

Realme का P3 Pro 5G का देश में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 के साथ पहले स्मार्टफोन के तौर पर प्रचार किया गया है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Realme का एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर – RMX5116 के साथ दिखा था। यह कंपनी का P4 Pro 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिख रहा है।

OnePlus जल्द ही गेमिंग टैबलेट मार्केट में हलचल मचाने वाला है। लेटेस्ट लीक की मानें तो कंपनी एक कॉम्पैक्ट लेकिन हाई-एंड Android टैबलेट पर काम कर रही है, जिसे संभवतः “OnePlus Pad 3 Mini” नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह भी दावा किया किया गया है कि इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट होगा, जो इसे एक पावरफुल मोबाइल गेमिंग डिवाइस बना देगा।

Infinix GT 30 5G+ आज भारत में लॉन्च हो गया है। Infinix GT 30 5G+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए इनफिनिक्स की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है। GT 30 5G+ में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.