November 8, 2026

विविध

Oppo ने आज भारतीय बाजार Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च किए हैं। Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। K13 Turbo सीरीज के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

अब बार-बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत नहीं, क्योंकि देश में FASTag Annual Pass को 15 अगस्त, 2025 (स्वतंत्रता दिवस) से लागू कर दिया गया है। केवल एक बार 3,000 रुपये खर्च कर आप एक साल तक या 200 टोल ट्रिप्स (जो भी पहले हो) ऐसे टोल प्लाजा पर बिना अतिरिक्त टोल दिए जा सकते हैं जो राष्ट्रीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे से जुड़े हैं। यह पास विशेष रूप से निजी वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन) के लिए है। FASTag Annual Pass की कीमत 3,000 रुपये है और इसे Rajmargyatra ऐप या NHAI पोर्टल के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं।

Microsoft ने विंडोज 2030 विजन नाम की एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भविष्य में कंप्यूटर का काम करने का तरीका और यूजर्स का उसको इनपुट देने का तरीका बिलकुल बदल जाएगा। अगले 5 सालों में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में होने वाले बड़े बदलावों को दिखाया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने पर खास ध्यान दिया गया है।

HTC Wildfire E4 Plus थाईलैंड में लॉन्च हो गया है। HTC Wildfire E4 Plus की कीमत थाईलैंड में THB 3,599 (लगभग 9,628 रुपये) है। यह फोन ब्लैक और लाइट ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Wildfire E4 Plus में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है।यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Blaze AMOLED 2 5G आज भारत में लॉन्च हो रहा है। Blaze AMOLED 2 5G भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे स्लिम होगा।Blaze AMOLED 2 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला ड्यूल कैमरा होगा।

Oppo K13 Turbo Pro और Oppo K13 Turbo आज भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहे हैं। Oppo K13 Turbo सीरीज में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है। K13 Turbo Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि K13 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर मिलता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G विजय सेल्स पर डिस्काउंट पर मिल रहा है। Samsung Galaxy Z Fold 6 5G का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट वियज सेल्स पर 99,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 4000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 94,990 रुपये हो जाएगी।

। Honor 400 Smart 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 हो सकता है। इसमें 4 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसमें RAM को वर्चुअल तरीके से 4 GB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Vivo T4R 5G की टक्कर Samsung Galaxy F36 5G और Moto G96 5G से हो रही है। Vivo T4R 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है। Samsung Galaxy F36 5G के 6GB+128GB वेरिएंट 17,499 रुपये है। Moto G96 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Vivo T4R 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।Moto G96 5G में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले है।

अगर आपके लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और बार-बार चार्ज करने का झंझट रहता है तो आपको अब इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ तरकीबें बता रहे हैं, जिनसे आप लैपटॉप की बैटरी को लंबे समय तक चला पाएंगे। आपको अपने लैपटॉप की बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए अपनी स्क्रीन और स्क्रीनसेवर की ब्राइटनेस को एडजस्ट करना चाहिए। ऐसे स्क्रीनसेवर या वॉलपेपर न लगाएं जो ज्यादा बैटरी की खपत करते हों।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.