November 8, 2026

विविध

इसमें वर्टिकल तरीके से अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसके डिस्प्ले के मिडल में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। इसमें एक बड़ा बदलाव रियर कैमरों को कनेक्ट करने वाली एक ब्लैक कलर की बार है। यह डिजाइन सैमसंग के Galaxy A56 और Galaxy A36 5G में दिखा था।

WhatsApp ने अपने Android बीटा ऐप के लिए कैमरा इंटरफेस में नया Night Mode फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। बीटा वर्जन 2.25.22.2 में यह फीचर चुनिंदा यूजर्स को मिला है। अब जैसे ही कोई यूजर ऐप के इनबिल्ट कैमरा से लो-लाइट या कम रोशनी वाले माहौल में फोटो क्लिक करने जाता है, स्क्रीन के ऊपर एक चंद्रमा (मून) आइकन नजर आता है। इस आइकन को टैप करने पर नाइट मोड एक्टिव हो जाता है। यह ऑप्शन मैन्युअली ऑन करना पड़ता है।

Amazon Great Freedom Festival 2025 की अनाउंसमेंट के साथ एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग में धूम मचने वाली है। 1 अगस्त 2025 से शुरू हो रही इस सेल में प्राइम मेंबर्स को रात 12 बजे से एडवांस एक्सेस मिलेगा, जबकि बाकी सभी यूजर्स 1 अगस्त दोपहर 12 बजे से सेल में खरीदारी कर सकेंगे। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं, जिनमें Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 15, Redmi 13 Prime, Realme Narzo 80 Lite 5G, और OnePlus 13R जैसी डिवाइसेज अब तक के सबसे कम दाम पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

अमेरिका में स्मार्टफोन्स के सबसे बड़े सोर्स के तौर पर भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। इसका बड़ा कारण Apple का भारत में अपने iPhones की असेंबलिंग बढ़ाना है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में अमेरिका को एक्सपोर्ट किए गए स्मार्टफोन्स का पहली बार भारत सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर रहा है। अमेरिका में मेड इन इंडिया डिवाइसेज की वॉल्यूम पिछली तिमाही में तिगुनी से अधिक बढ़ी है।

Redmi 15 5G को 19 अगस्त को देश में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है। इसमें 7,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 18 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसे Frosted White, Sandy Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

Amazon Echo Show 5 3rd Gen बिल्ट इन Alexa के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Echo Show 5 (3rd Gen) की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह चारकोल और क्लाउड ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह बिक्री के लिए Echo Show 5 ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। Echo Show 5 (3rd Gen) में 5.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।

Realme ने अपनी Narzo 80 Series 5G के दो मॉडल्स – Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G पर खास लिमिटेड टाइम ऑफर्स पेश किए हैं। दोनों स्मार्टफोन को प्राइस डिस्काउंट, बैंक ऑफर और स्पेशल कूपन को साथ मिलाकर सस्ती कीमतों पर खरीदा जा सकता है। ऑफर सीमित समय तक लाइव रहेंगे, जिसके बाद इनके पुरानी कीमतों पर मिलने की संभावना है। दोनों मॉडल्स में 6.72-इंच FHD+ (1080×2400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर और Android 15 बेस्ड realme UI 6.0 से लैस आते हैं।

U&i ने अपने बजट फ्रेंडली ऑडियो और मोबाइल एक्सेसरीज पोर्टफोलियो को और बड़ा कर दिया है। ब्रांड ने भारत में किफायती सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए COUNTER+ SERIES TWS (TWS 5445), दो नए वायरलेस साउंडबार (TUNE SERIES UiBS 1386 और Electro Series UiBS 2376) और ENTRY 45 फास्ट चार्जर (UiCH 3906) मार्केट में उतारे हैं। हर प्रोडक्ट की कीमत 1000 रुपये के अंदर है और कंपनी कम से कम 6 महीने की वारंटी दे रही है। ये सारे डिवाइसेज देशभर के मेजर रिटेल स्टोर्स पर और विभिन्न कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं।

U&i ने अपने बजट फ्रेंडली ऑडियो और मोबाइल एक्सेसरीज पोर्टफोलियो को और बड़ा कर दिया है। ब्रांड ने भारत में किफायती सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए COUNTER+ SERIES TWS (TWS 5445), दो नए वायरलेस साउंडबार (TUNE SERIES UiBS 1386 और Electro Series UiBS 2376) और ENTRY 45 फास्ट चार्जर (UiCH 3906) मार्केट में उतारे हैं। हर प्रोडक्ट की कीमत 1000 रुपये के अंदर है और कंपनी कम से कम 6 महीने की वारंटी दे रही है। ये सारे डिवाइसेज देशभर के मेजर रिटेल स्टोर्स पर और विभिन्न कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं।

Samsung वॉक-अ-थॉन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लेने वालों को शानदार रिवार्ड के लिए क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ 30 दिनों के अंदर 2 लाख कदम पूरे करने होंगे जो कि रोजाना के हिसाब से 7,000 कदम होते हैं। सभी विजेताओं को प्राइज मिलेंगे। वहीं 3 लकी विजेताओं को Samsung Galaxy Watch8 मिलेगी, जबकि बाकी विजेताओं को नई Galaxy Watch8 पर 15 हजार रुपये तक के डिस्काउंट कूपन मिलेंगे।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.