November 8, 2026

विविध

MG Motor ने एक बार फिर अपनी इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। MG Comet EV के Executive वेरिएंट की कीमत अब 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है, जो पहले 7.36 लाख रुपये थी। Excite, Excite Fast Charging और Exclusive वेरिएंट्स सबके दाम में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इनकी नई कीमतें क्रमशः 8.57 रुपये लाख, 8.97 लाख रुपये और 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई हैं। Exclusive Fast Charging और Blackstorm Edition ट्रिम्स की कीमतें भी 14,000-15,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसमें कोई नया फीचर या अपग्रेड नहीं, सिर्फ कीमतें बढ़ी हैं।

Vivo T4R 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 4K रिजॉल्यशून पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इसके बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगा पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके कैमरा मॉड्यूल के टॉप के निकट सर्कुलर स्लॉट के अंदर दो कैमरा हैं।

Kinetic Engineering Ltd. ने इंडिया के टू-व्हीलर मार्केट में जोरदार वापसी कर ली है। कंपनी ने ओल्ड क्लासिक DX डिजाइन को DX EV और DX+ EV के रूप में लॉन्च किया है। Kinetic DX EV की एक्स-शोरूम (पुणे) कीमत 1,11,499 रुपये, जबकि DX+ वेरिएंट की 1,17,499 रुपये रखी गई है। कंपनी ने लिमिटेड 35,000 यूनिट्स के लिए बुकिंग ओपन कर दी है, जो www.kineticev.in पर सिर्फ 1,000 रुपये में कराई जा सकती है। डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू होंगी। DX+ पांच कलर्स (रेड, ब्लू, व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक) में मिलेगा, जबकि DX सिर्फ सिल्वर और ब्लैक में आता है।

टर्की में फरवरी 2023 में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान Google के Android Earthquake Alerts System ने एक बड़े टेक्निकल फेलियर का उदाहरण पेश किया। इस 7.8 मैग्निट्यूड भूकंप में 55,000 से ज्यादा लोगों की दुखद मौत हो गई और लाखों घायल हुए और अब दुनियाभर में यह बहस का सबसे बड़ा मुद्दा बना गया है कि आखिर Google ने करोड़ों यूजर्स को लाइफ-सेविंग इमरजेंसी एलर्ट क्यों नहीं दिखाया? हादसे के काफी समय बाद, कंपनी ने पहली बार माना कि उनका सिस्टम उस वक्त फेल हो गया था और इसका सीधा असर लोगों की सुरक्षा पर पड़ा।

इस सीरीज के K13 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 और K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने जुलाई 2025 के लिए नया रिडीम कोड्स का सेट रिलीज कर दिया है। अगर आप इन-गेम प्रीमियम आइटम्स, गन स्किन्स, आउटफिट्स या पावरअप्स फ्री में पाना चाहते हैं, तो यह मौका सिर्फ सीमित समय के लिए है। कंपनी Krafton ने बताया है कि ये सभी कोड्स 12 सितंबर 2025 तक वैलिड हैं, लेकिन हर कोड को सिर्फ 10 प्लेयर्स ही रिडीम कर सकते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके, क्लेम कर लें।

Vivo V60 मेंऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 16 पर बेस्ड FuntouchOS मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।

भारत समेत दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp पर यूजर्स AI जनरेटेड इमेज बना सकते हैं। जब एक बार आपकी पसंद की AI इमेज जनरेट हो जाएगी तो उसके बाद आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए AI फोटो को टैप करके रखना है और फिर सेव पर टैप करना है। वॉट्सऐप पर इमेज जनरेट करने के बाद आप चाहें तो उसे अपडेट या एडिट कर सकते हैं।

Redmi Note 14 SE 5G को आज इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 14 SE 5G का इंडिया में प्राइस 14,999 रुपये है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन को Crimson Art, Mystic White और Titan Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन की सेल 7 अगस्त से Flipkart व Mi.com पर ऑनलाइन और पार्टनर रिटेल चैनल्स पर शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें, तो शुरुआती ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी।

2025 में टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में एक बार फिर छंटनी की आंधी चली है। TCS, Microsoft और Intel जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को अलविदा कह दिया है और इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है AI और ऑटोमेशन का बढ़ता रोल। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेंड “AI restructure” या “AI transformation” की वजह से तेज हो रहा है, जहां कई पुराने रोल्स अब गैर-जरूरी हो गए हैं।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.