अगर आप बिना खर्च किए Netflix सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो भारत में Jio, Airtel और Vodafone Idea अपन कुछ प्रीपेड प्लान के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में प्रदान करती हैं। Jio के 1299 रुपये वाले प्लान और 1799 रुपये वाले प्लान में यह लाभ मिलता है। वहीं Airtel के 1798 रुपये वाले प्लान, 1729 रुपये वाले प्लान और 598 रुपये वाले प्लान में ओटीटी का लाभ दिया जाता है। जबकि Vodafone Idea के 1198 रुपये वाले प्लान और 1599 रुपये वाले प्लान में नेटफ्लिक्स मिलता है।
विविध
OnePlus 13s का मुकाबला iPhone 16e और Vivo X200 FE से हो रहा है। iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,990 रुपये है, OnePlus 13s के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 51,399 रुपये और Vivo X200 FE के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। iPhone 16e में 6 कोर ए18 प्रोसेसर है। वहीं OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। और Vivo X200 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर है।
प्रीमियम स्मार्टफोन चुनना अब 50,000 रुपये के बजट में पहले से ज्यादा रोमांचक और टेक्निकल एक्सपीरियंस बन चुका है। 2025 के शुरुआती छह महीनों में आए लेटेस्ट स्मार्टफोन्स ने मिड-हाई सेगमेंट की परिभाषा ही बदल दी है। इस प्राइस रेंज में अब आपको फ्लैगशिप कैमरा, दमदार एआई फीचर्स, 120Hz+ AMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh या इससे ज्यादा की बैटरी जैसी स्पेसिफिकेशन्स कॉमन होने लगी हैं। अगर आपकी तलाश ऐसे स्मार्टफोन की है जिसमें परफॉर्मेंस, स्टाइल और लॉन्ग-टर्म अपडेट्स का भरपूर संतुलन हो, तो इस वक्त ये पांच फोन्स सबसे शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
UPI के नियमों में NPCI द्वारा बदलाव किया है जो कि 1 अगस्त से लागू होंगे। अब UPI यूजर्स अपने लिंक बैंक अकाउंट को एक दिन में 25 बार से ज्यादा नहीं देख पाएंगे। वहीं यूजर्स दिन में सिर्फ 50 बार तक ही अपना बैलेंस चेक कर पाएंगे। इसके अलावा पेमेंट ट्रैकिंग के मामले में किसी ट्रांजेक्शन स्टेटस को सिर्फ 3 बार ही चेक कर पाएंगे। वहीं हर प्रयास के बीच 90 सेकंड का अंतर होना चाहिए।
संचार साथी पोर्टल पर एक टूल प्रदान करता है जो कि यूजर्स को यह जानने में मदद करता है कि उनके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं। अगर आपको भी शक है कि आपके नाम पर एक से ज्यादा सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं और आपको उनके बारे में जानकारी चाहिए तो आप इस पोर्टल पर जाकर पता कर सकते हैं और संदिग्ध नंबर मिलने पर उसकी शिकायत कर सकते हैं।
MG Cyberster का प्राइस 74.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी लॉन्च से पहले बुकिंग कराने वालों के लिए प्राइस घटकर 72.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार में 77 kWh अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 580 किलोमीटर की है। यह ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ है जो 510 PS और 725 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
EA और DICE ने आखिरकार Battlefield 6 का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है और ट्रेलर आते ही गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त एक्साइटमेंट दिख रही है। इस बार का कैंपेन Pax Armata नाम के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप पर फोकस करेगा, जिसमें दुनिया भर के मॉडर्न वॉर, सियासत और नई जनरेशन की टेक्निकल फाइट्स देखने को मिलेंगी। ट्रेलर में न्यू यॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज, बर्फीले पहाड़, रेगिस्तान और टॉप-लेवल सिनेमैटिक डेस्ट्रक्शन के सीन दिखाए गए हैं। गेम का माहौल और साउंड डिजाइन बिलकुल असली वॉर-जोन जैसा फील दे रहा है।
इस सीरीज के Turbo Pro वेरिएंट के समान iQOO Z10 Turbo Pro+ की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी।
Honor ने सऊदी अरब में अपना लेटेस्ट टैबलेट Honor Pad X7 लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें लेटेस्ट Android 15 दिया गया है और ये 7,020mAh की बैटरी से लैस आता है। Honor Pad X7 को सिर्फ एक Grey कलर ऑप्शन और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फिलहाल ये टैबलेट साउदी में SAR 349 (करीब 8,000 रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर मिल रहा है। ये ऑफर सीमित समय के लिए ही रहेगा, इसके बाद इसकी कीमत SAR 449 (करीब 10,300 रुपये) होगी। कंपनी के मुताबिक, शुरुआती कस्टमर्स को लॉन्च स्पेशल बेनिफिट्स भी मिलेंगे।
भारत ने डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नया माइलस्टोन टच कर लिया है। आज, 25 जुलाई को DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा डिवेलप की गई ULPGM-V3 मिसाइल का ड्रोन से सफल टेस्ट किया गया। टेस्ट आंध्र प्रदेश के कर्नूल में हुआ, जहां डीआरडीओ की टीम ने नेशनल ओपन एरिया रेंज में इस नई जनरेशन की मिसाइल को UAV यानी ड्रोन से लॉन्च किया।