Google Maps के डायरेक्शन को फॉलो करते हुए बेलापुर से उल्वे जाते समय गलती से अपनी कार खाई में गिरा बैठी। महिला को बेलापुर में बे ब्रिज से जाना था, लेकिन Google Maps ने उसे पुल के नीचे से ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाने वाला रास्ता दिखाया। महिला डायरेक्शन फॉलो करती रही और कुछ ही मिनटों बाद महिला पानी में जा गिरी। जब मरीन सिक्योरिटी ऑफिसर ने एक्सीडेंट देखा और तुरंत महिला को खाई से बाहर निकाला जो कि पानी में तैरती हुई नजर आ रही थी।
विविध
itel ने भारत में पहला AI वाला फीचर फोन itel Super Guru 4G Max पेश कर दिया है। Super Guru 4G Max की कीमत 2,099 रुपये है। यह फोन 13 महीने की वारंटी और पहले 111 दिनों के अंदर फ्री रिप्लेसमेंट के साथ आता है। Super Guru 4G Max में 3 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि कंटेंट देखने या मैसेज पढ़ने के अनुभव को बेहतर बनाता है। इसमें 2000mAh की बैटरी दी गई है। Super Guru 4G Max फर्स्ट टाइम डिजिटल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
Who-Fi की हर जगह चर्चा चल रही है। ऑनलाइन प्रीप्रिंट जर्नल arXiv में छपे रिसर्च पेपर के अनुसार, 2.4GHz वाई-फाई सिग्नल का उपयोग इंसानों की पहचान और ट्रैकिंग के लिए हो सकता है। ये पहचान ऑथेंटिकेशन और मॉनिटर दोनों में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी डिजिटल प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर नई चिंताएं भी पैदा कर रही है। Who-Fi सिस्टम के लिए एक सिंगल-एंटीना ट्रांसमीटर और थ्री-एंटीना रिसीवर की जरूरत होती है।
Realme 15 Pro 5G का मुकाबला OnePlus Nord 5 और Poco F7 से हो रहा है। Realme 15 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है। वहीं OnePlus Nord 5 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर है। जबकि Poco F7 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर है। Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। और OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। वहीं Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
अमेजन पर Honor 200 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। वर्तमान में Honor 200 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 21,749 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में HDFC Bank कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,249 रुपये हो जाएगी। 200 5G में 2664×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
इस इलेक्ट्रिक SUV के Adventure 65 और Adventure 65 ACFC के लिए 28 से 30 सप्ताह की वेटिंग की अवधि है। हैरियर इलेक्ट्रिक के अन्य वेरिएंट्स के लिए कस्टमर्स को 12 से 21 सप्ताह का इंतजार करना होगा। इस महीने की शुरुआत में Tata Motors ने इसके लिए बुकिंग्स शुरू की थी। Harrier.ev के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं।
इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इसमें 720 × 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 और 6 GB का RAM हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने Galaxy A07 के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में कंपनी की रूस में वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट पेज को पब्लिश किया गया है।
भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक 16GB RAM वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। iQOO Neo 10 के 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,998 रुपये है। Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपये है। Vivo X Fold 5 के 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। OnePlus 13R के 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,997 रुपये है।
YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर छोटे और उभरते हुए क्रिएटर्स की ग्रोथ के लिए Hype नाम का एक नया फीचर हाल ही में लॉन्च किया है। बदलते डिजिटल इकोसिस्टम में जब लाखों वीडियोज हर रोज़ अपलोड होते हैं, एक नए या मिड-रेंज क्रिएटर के लिए भीड़ में अलग दिखना मुश्किल होता है। ऐसे में, YouTube Hype फीचर इस गेम को पूरी तरह बदलने का दावा करता है। यह फीचर उन क्रिएटर्स के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है जिनके सब्सक्राइबर 500 से 5,00,000 के बीच हैं, यानी जिनका चैनल YouTube पर अभी पूरी तरह मेनस्ट्रीम नहीं हुआ है, लेकिन ग्रोथ के लिए तैयार है।
वॉट्सऐप में एक कमी है वो यह कि किसी का नंबर सेव किए बिना उसे मैसेज भेजने की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर मैसेज कैसे भेजा जा सकता है तो हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं। हम सभी को यह मालूम है कि सिर्फ एक छोटा मैसेज भेजने के लिए हर कॉन्टैक्ट को सेव करना हमेशा सही नहीं होता। खासतौर पर अगर वह एक बार की चैट हो, कोई बिजनेस कॉन्टैक्ट हो या कोई डिलीवरी पार्टनर आदि।