November 8, 2026

विविध

Zelio E Mobility ने अपनी लोकप्रिय Gracy+ इलेक्ट्रिक स्कूटी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो मुख्य रूप से शहरी यात्रियों और कम खर्चीले, प्रैक्टिकल ट्रांसपोर्ट के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस नए फेइसलिफ्ट में कई फंक्शनल अपडेट्स शामिल हैं, लेकिन कीमतें अभी भी किफायती हैं। Zelio Gracy+ की एक्स-शोरूम कीमत 58,000 रुपये से शुरू होती है। स्कूटर चार कलर ऑप्शन – व्हाइट, ग्रे, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध है।

T4R 5G को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री देश में कंपनी के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जाएगा। Vivo T4R 5G की प्रमोशनल इमेज से इसका डिजाइन T4 Ultra के समान दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जाएगा।

WhatsApp ने अपनी बीटा वर्जन में नया ‘Remind Me’ फीचर टेस्टिंग के लिए लाइव कर किया है, जो यूजर्स को किसी भी मैसेज के लिए रिमाइंडर सेट करने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स खास मैसेज को लंबे समय तक भूलने से बच सकते हैं, खासकर तब जब बहुत सारी चैट्स में जरूरी मैसेज गुम होने का खतरा हो। WhatsApp Remind Me फीचर यूज करना बेहद आसान है। यूजर को जिस मैसेज पर रिमाइंडर लगाना है, उस मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस करके उसे हाइलाइट करना होगा, जिसके बाद टॉप पर मौजूद मेन्यू में एक एक्स्ट्रा घंटी का आइकन दिखाई देगा।

Redmi 15 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले है जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर है। 15 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी होगी।

Sony ने भारत में अपने ब्राविया टीवी सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा और प्रीमियम मॉडल Sony BRAVIA 5 98″ Mini LED 4K टीवी लॉन्च किया है, जो बड़े स्क्रीन और थिएटर जैसा होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। Sony BRAVIA 5 98″ (मॉडल K-98XR55A) की कीमत भारत में 6,49,990 रुपये रखी गई है, जो कंपनी के सभी ऑफिशियल स्टोर्स (Sony Center व Sony Exclusive), ShopatSC.com, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स और लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

iQOO Z10R भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। iQOO Z10R के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है। iQOO Z10R में 6.77 इंच की फुल HD AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है। इस फोन में 5700mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

फिल्म ‘Saiyaara’ के थिएटर क्लिप्स आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहीं लोग इमोशनल हो रहे हैं, तो कहीं प्यार का इजहार हो रहा है, तो कई जगह बेहोश भी हो जा रहे हैं। इसी पर तंज कसने वाला UP Police का एक X पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस का कहना है कि असल बेहोशी तो लोगों को तब आएगी जब प्यार के नाम पर ‘I love you’ के बाद OTP मांगा जाएगा और इसके बाद बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पहले लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है और उसके बाद पक्का ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है। आज के व्यस्त जीवन में ऑफलाइन लाइसेंस केंद्र पर जाना और लंबी कतारों में खड़े होकर लाइसेंस बनवाना बहुत ज्यादा लंबी प्रक्रिया हो सकती है। इसके अलावा आप घर बैठे ऑनलाइन भी लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस पा सकते हैं।

OnePlus Pad Lite का मुकाबला Realme Pad 2 और Samsung Galaxy Tab A9+ से हो रहा है। Pad Lite में MediaTek Helio G100 6nm प्रोसेसर है। वहीं Pad 2 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर है और Galaxy Tab A9+ में Snapdragon 695 प्रोसेसर है। Pad Lite के 6GB+128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Pad 2 के 6GB+128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और Galaxy Tab A9+ के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,475 रुपये है।

Samsung Galaxy Z Flip7 5G लॉन्च होने के बाद Samsung Galaxy Z Flip6 5G पर बंपर डील मिल रही है। Galaxy Z Flip6 5G का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 69,999 रुपये में लिस्ट है, जबकि यह फोन बीते साल जुलाई में 1,09,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। Galaxy Z Flip6 5G में 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले और दूसरी 6.7 इंच की डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.