November 8, 2026

विविध

इस स्मार्टफोन के साथ इस सीरीज के बेस वेरिएंट Realme 15 5G को भी लाया जा सकता है। Realme 15 Pro 5G को 24 जुलाई को 7 PM पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स Flipkart के जरिए की जाएगी। Realme 15 Pro 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग लैंडिंग पेज बनाया गया है। कंपनी ने इसका सबसे एडवांस्ड ‘AI पार्टी फोन’ के तौर पर प्रचार किया है।

देश में Redmi की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में घोषणा की है भारत में उसके बिजनेस को 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। कंपनी ने बताया कि इस मौके पर वह दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। हालांकि, Redmi ने इन स्मार्टफोन्स के मॉडल या फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। इस पोस्ट के साथ दी गई इमेज में कंपनी के दो स्मार्टफोन्स को देखा जा सकता है।

इस स्मार्टफोन की 6,720 mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और एक मैक्रो मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा।

China में रोबोटिक्स सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां लोकप्रिय Walker S2 Humanoid Robot ने अब अपनी बैटरी खुद महज 3 मिनट से भी कम समय में बदलने का कारनामा कर दिखाया है। रोबोट की कार्यक्षमता और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन को अगले लेवल पर ले जाने वाली इस टेक्नोलॉजी का मेन फोकस यही है कि रोबोटिक सिस्टम बिना किसी इंसानी मदद के लगातार शिफ्ट्स में काम कर सकें। Walker S2, जिसे चीन की UBTECH Robotics कंपनी ने डेवलप किया है, अपने आप बैटरी डॉकिंग स्टेशन पर जाता है, बैटरी निकालता है और नई बैटरी लगाकर दोबारा तुरंत काम शुरू कर देता है।

itel ने भारत में अपना नया Super Guru 4G Max फीचर फोन लॉन्च किया है, जो देश का पहला AI-सपोर्टेड फीचर फोन बताया जा रहा है। itel का कहना है कि इस फोन के साथ कंपनी डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने का लक्ष्य रखती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाते लेकिन अपनी डेली नीड्स में थोड़ी स्मार्टनेस चाहते हैं। Super Guru 4G Max में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वॉयस कमांड समझने और जवाब देने वाला AI असिस्टेंट दिया गया है। itel Super Guru 4G Max ब्लैक, शैम्पेन गोल्ड और ब्लू जैसे तीन स्टाइलिश कलर्स में आता है और यह देशभर के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्टोर्स में मात्र 2,099 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध है।

भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वीइकल्स (EV) की मांग बीते दो वर्षों में तेजी से बढ़ी है और 2025 इसकी रफ्तार को नया मुकाम देने जा रहा है। अगले कुछ महीनों में कई बड़ी कंपनियां देश में नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने वाली हैं, इनमें मारुति से लेकर Mahindra, MG और कई ग्लोबल ब्रांड्स शामिल हैं। इस बार इलेक्ट्रिक कारों की रेंज, फीचर्स और कीमत में जबरदस्त वेरायटी देखने को मिलेगी, जो हर तरह के बजट और जरूरत वाले ग्राहकों के लिए दर्जनों विकल्प पेश करती हैं। टॉप SUV से लेकर किफायती हैचबैक और लग्जरी स्पोर्ट्स कारें तक, हर सेगमेंट में नई EV एंट्री दिखेगी।

Infinix Smart 10 में 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसकी बैटरी के बिना इस्तेमाल के 28 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। यह 40 घंटे का कॉलिंग टाइम और लगभग 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देगी। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Infinix के XOS 15 पर चलेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे।

अगले वर्ष नोकिया के पास अपने लाइसेंस को किसी अन्य मोबाइल मैन्युफैक्चरर को बेचने की छूट होगी, जो इसकी ब्रांडिंग के साथ स्मार्टफोन्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कर सकता है। हालांकि, नोकिया या HMD Global ने यह जानकारी नहीं दी है कि अगले वर्ष एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद उनकी क्या योजना है। पिछले वर्ष फरवरी में HMD Global ने अपनी ब्रांडिंग के साथ Android स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का फैसला किया था।

Realme Narzo 80 Lite 4G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Realme Narzo 80 Lite 4G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये है, लेकिन 700 रुपये वाउचर या 500 रुपये वाउचर और 200 रुपये बैंक ऑफर के बाद 6,599 रुपये हो जाएगी। 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है, लेकिन समान ऑफर के बाद कीमत 7,599 रुपये हो जाएगी। Narzo 80 Lite 4G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

India vs England 4th Test Match Live: दुनिया की दो सबसे बड़ी क्रिकेट टीमों के बीच इंग्लैंड और भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आज से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में भारत के पास सीरीज बराबर करने का आखिरी मौका है, जबकि इंग्लैंड इसे अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। पिछली बार भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2007 में जीती थी और फिलहाल 2-1 से पीछे चल रही युवा टीम इंडिया के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। बारिश की संभावनाओं और चोटिल खिलाड़ियों के चलते मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। हम यहां आपको इस मैच से जुड़ी सभी अहम डिटेल्स दे रहे हैं।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.