OnePlus Nord 5 की टक्कर Poco F7 और Motorola Edge 60 Pro से हो रही है। OnePlus Nord 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं Poco F7 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और Motorola Edge 60 Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। ये तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
विविध
Amazon में AI टूल्स और एजेंट की संख्या में समय-समय पर बढ़ोतरी हो रही है। अमेजन में ले ऑफ के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ये कदम क्लाउड और बेसिक इंफ्रास्च्रक्चर के मार्केट में बड़े बदलावों को लेकर उठा जा रहे हैं, क्योंकि कड़ी प्रतिस्पर्धा, मार्जिन में दबाव और एआई बेस्ड एफिशिएंसी की ओर बढ़ने के चलते कंपनियां कर्मचारियों की संख्या और स्किल को देखते हुए कम करने पर मजबूर हो रही हैं।
Google Pixel 10 के डिजाइ रेंडर्स सामने आए हैं, जिसमें लुक का पता चला है। Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। Pixel 10 की पूरी लाइनअप में नया 3nm बेस्ड Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में 4,970mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 29W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है।
अगर आपको बार-बार रील्स स्क्रॉल करना परेशान करता है तो अब Instagram इसमें बदलाव कर रहा है। दरअसल प्लेटफॉर्म एक नए ऑटो स्क्रॉल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स को रील्स स्क्रॉल करने के लिए अपनी ऊंगली या अंगूठा उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रील्स लगातार चलती रहेंगी। फिलहाल यह फीचर्स सभी के लिए नहीं आया है। कुछ सीमित संख्या में यूजर्स और क्रिएटर्स को यह फीचर्स देखने को मिला है।
अगर आप 35,000 रुपये के अंदर लेटेस्ट स्मार्टफोन देख रहे हैं, तो 2025 की पहली छमाही के टॉप मॉडल्स अपनी किफायती प्रीमियम क्वालिटी के साथ सिर्फ स्पेसिफिकेशन ही नहीं, रियल-लाइफ एक्सपीरिएंस भी दे रहे हैं। OnePlus Nord 5, Poco F7 5G और iQOO Neo 10 जैसे स्मार्टफोन इस सेगमेंट में पकड़ बनाए हुए हैं। वहीं, कुछ महीनों पहले लॉन्च हुआ Realme GT 7T और Motorola Edge 60 Pro भी है, जो Amoled डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Vivo V50 भी लिस्ट में शामिल है, जो फीचर के लिहाज से अच्ची वैल्यू लेकर आते हैं। अगर आपका बजट लगभग 35,000 रुपये है, तो आपको भी यहां दी गई लेटेस्ट लिस्ट पर नजर डालनी चाहिए।
CoinDCX की ओर से घोषित किए गए Recovery Bounty प्रोग्राम में एथिकल हैकर्स और इकोसिस्टम पार्टनर्स को इस जांच में सहयोग के लिए निमंत्रण दिया गया है। इस क्रिप्टो एक्सचेंज का कहना है कि उसका टारगेट फंड्स की रिकवरी के साथ ही सायबरक्राइम के खिलाफ लड़ाई में Web3 कम्युनिटी को जोड़ने का है। अगर CoinDCX का पूरा फंड रिकवर होने पर इसमें मदद करने वालों को 1.1 करोड़ डॉलर तक रिवॉर्ड के तौर पर मिल सकते हैं।
सैमसंग की की Galaxy Watch 40 mm के Bluetooth ऑप्शन का प्राइस 32,999 रुपये और LTE वेरिएंट का 36,999 रुपये का है। इस स्मार्टवॉच के 44 mm के Bluetooth और LTE वर्जन के प्राइसेज क्रमशः 35,999 रुपये और 39,999 रुपये के हैं। सैमसंग की Galaxy Watch 8 Classic के ब्लूटूथ ऑप्शन वाले मॉडल का प्राइस 46,999 रुपये और LTE वेरिएंट का 50,999 रुपये का है।
इस लैपटॉप में 14 इंच IPS फुल HD+ (1,920 × 1,200 पिक्सल्स) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशो, 45 प्रतिशत कलर गैमुट और 300 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसके डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। Vivobook 14 की 50 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
Xiaomi जल्द अपने नई Pad Mini टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है और सबसे खास बात ये है कि एक लेटेस्ट लीक के मुताबिक, डिवाइस असल में Redmi K Pad का ही रीब्रांडेड वर्जन होगा। चीन में लॉन्च होते ही Redmi K Pad काफी मशहूर हो गया था और अब Xiaomi की स्ट्रैटजी है कि उसी हाई-एंड हार्डवेयर को इंटरनेशनल यूजर्स तक भी पहुंचाया जाए। Redmi K Pad को चीन में 7500mAh बैटरी, 13MP कैमरा, MediaTek Dimensity 9400+ और मेटल बिल्ड के साथ लॉन्च किया गया है।
फोल्डबल आईफोन का प्राइस 2,000 डॉलर से अधिक का रखा जा सकता है। Mark ने कहा है कि एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन में इंटरफेस या हार्डवेयर में बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका लुक सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की Galaxy Z Fold सीरीज के समान हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है।