November 8, 2026

विविध

OnePlus Pad Lite टैबलेट भारतीय बाजार में पेश हो गया है। Pad Lite में 11 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में MediaTek Helio G100 6nm प्रोसेसर है। इस टैबलेट में 9340mAh की बैटरी दी गई है। Pad Lite के रियर में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Pad Lite के 6GB+128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB LTE मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है।

SaaStr.AI के फाउंडर और सीईओ जेसन लेमकिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर के नाम से पॉपुलर) पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी कंपनी का पूरा प्रोडक्शन डेटाबेस AI के जरिए इस्तेमाल किए जा रहे कोडिंग असिस्टेंट ने अनजाने में डिलीट कर दिया। यह AI टूल Replit के इकोसिस्टम का हिस्सा था, जिसे उन्होने SaaStr.AI के प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए यूज किया था। जेसन ने अपनी बातचीत में बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वे AI की मदद से एक 12-दिन का “vibe coding” प्रोजेक्ट कर रहे थे।

CMF Watch 3 Pro स्मार्टवॉच जापान और इटली जैसे बाजारों में पेश कर दी गई है। Watch 3 Pro में 1.43 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह वॉच 120 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करती है। Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है। CMF Watch 3 Pro की कीमत इटली में 99 यूरो (करीब 10,000 रुपये) है, जबकि जापान में कीमत 13,800 जापानी येन (करीब 8,100 रुपये) है।

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो में एक और नया प्रोडक्ट जोड़ते हुए चीन में Mijia Refrigerator Pro Dual-System French Door 513L लॉन्च किया है। इस नए फ्रेंच डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-सिस्टम कूलिंग डिजाइन है, जिसमें अलग-अलग इवैपोरेटर और फैन फ्रीज और फ्रीजर के लिए दिए गए हैं। Mijia Refrigerator Pro की कीमत चीन में 2,999 युआन (लगभग 36,100 रुपये) तय की गई है और यह फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

OnePlus अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 15T को लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका मुकाबला Xiaomi 16 और Samsung Galaxy S26 से होगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर दावा किया कि OnePlus 15T बाजार में OnePlus 13T की CNY 3,999 (लगभग 40,606 रुपये) की लॉन्च कीमत से ज्यादा आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा। इसका मतलब सिर्फ कीमत में कटौती है या यह बेहतर खूबियों के साथ कीमत है, यह खुलासा नहीं हुआ है।

OnePlus Nord CE 5 5G की तुलना Nothing Phone 3a और Poco X7 Pro 5G से हो रही है। OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये है, Nothing Phone 3a के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि Poco X7 Pro 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। ये तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं।

फ्लिपकार्ट पर OnePlus Nord 5 5G को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह फोन इसी महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में 6,800mAh की बैटरी दी गई है।

Model Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ अधिक है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है।

इन दोनों स्मार्टफोन्स को चीन में Redmi K90 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15 और Redmi K90 में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus 15 में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें अलर्ट स्लाइडर के बजाय कंपनी की Plus की मिल सकती है। OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है।

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Vivo V60 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.