November 8, 2026

विविध

कंपनी को अपने बड़े मार्केट दक्षिण कोरिया में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए 10 लाख यूनिट्स से अधिक के प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक हैं। इन प्री-ऑर्डर्स में Galaxy Z Fold 7 की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। यह पहली बार है कि जब कंपनी के Fold वर्जन ने प्री-ऑर्डर्स में नए Flip स्मार्टफोन को पीछे छोड़ा है।

इन स्मार्टफोन्स में एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में हीट में 20 प्रतिशत तक की कमी होने का कंपनी ने दावा किया है। इस कूलिंग सिस्टम में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स, 7,000 sq mm का वेपर चैंबर है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।

फॉक्सकॉन की तेलंगाना की फैक्टरी में डायसप्रोसियम की कमी हो रही है। यह एक रेयर अर्थ मेटल है जो ईयरबड्स में इस्तमाल होने वाले हाई-परफॉर्मेंस मैग्नेट्स में एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। इसके साथ ही नियोडायमियम का इस्तेमाल एयरपॉड्स में साउंड लाने वाले ऑडियो ड्राइवर्स बनाने में किया जाता है। इन दोनों रेयर अर्थ मेटल्स का चीन एक बड़ा एक्सपोर्टर है।

Meta अब विंडोज ऐप की जगह पर Web Wrapper ला रहा है। यह बदलाव विंडोज के लिए वॉट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्जन के साथ आया है, जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध ऐप के वर्तमान वर्जन से काफी अलग है। आपको बता दें कि WhatsApp का डेस्कटॉप वर्जन 2021 में लॉन्च किया गया था। इसके आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के ब्राउजर वर्जन का उपयोग होना बंद हो गया था।

इस मार्केट में लगभग 81 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ Vivo का पहला स्थान है। इसके बाद सैमसंग ने लगभग 62 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। सैमसंग का मार्केट शेयर 16 प्रतिशत का है। चीन की Oppo का लगभग 50 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ तीसरा स्थान है। Xiaomi ने भी लगभग 50 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।

भारत के लोकप्रिय होम इंटरनेट ब्रांड्स में शामिल Excitel ने एक स्पेशल Monsoon Offer लॉन्च कर दिया है। अब दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में रहने वाले यूजर्स 200 Mbps की तगड़ी इंटरनेट स्पीड सिर्फ 1,695 रुपये (टैक्स अलग) में पूरे 3 महीने तक एंजॉय कर सकते हैं। यानी अब ऑनलाइन वर्ड गेम हो या हेवी डाउनलोडिंग, बड़ी-बड़ी फाइल्स ट्रांसफर करनी हो या फिर ऑफिस का सारा काम, सबकुछ बिना किसी स्पीड ड्रॉप के एकदम स्मूथ चल सकता है। Excitel का कहना है कि यह ऑफर अभी सिर्फ नए कनेक्शन्स के लिए है और इसमें Free-to-use ONU (ऑप्टिकल नेटवर्क यूनिट) भी दिया जा रहा है, यानि इंस्टॉलेशन से लेकर मॉडेम तक कोई झंझट नहीं।

आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में सबसे ज्यादा चिंता की बात है, अगर आपका पैन कार्ड किसी अपराधी के हाथ लग जाए तो वह आपके नाम पर फर्जी लोन भी ले सकता है। इससे न सिर्फ आपकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब हो सकती है, बल्कि भविष्य में खुद के लिए लोन लेना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में, वक्त रहते यह जानना बहुत जरूरी है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी ने चुपचाप लोन तो नहीं लिया। अच्छी बात यह है कि आप खुद ही बिना किसी चार्ज के घर बैठे अपनी CIBIL (क्रेडिट) रिपोर्ट निकालकर इसे चेक कर सकते हैं।

ChatGPT को हर दिन 2.5 बिलियन यूजर्स प्रॉम्प्ट भेज रहे हैं। अमेरिका में मौजूद यूजर्स ChatGPT में करीब 330 मिलियन प्रॉम्प्ट देते हैं, जिससे पता चलता है कि इसकी घरेलू बाजार में कितनी मजबूत पकड़ है और ग्लोबल स्तर पर इसका कितना ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। Google सर्च सेक्टर में अभी तक सबसे आगे है और रोजाना लगभग 14 से 16 बिलियन सर्च आते हैं। ChatGPT को इन नंबर तक पहुंचने के लिए अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है।

Dreame ने अपने पहले इलेक्ट्रिक टूथब्रश F02 के साथ पर्सनल केयर सेगमेंट में दस्तक दे दी है। यह ब्रश न सिर्फ स्मार्ट डिजाइन के साथ आया है, बल्कि इसमें हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक वाइब्रेशन, स्वीपिंग वाइब्रेशन क्लीनिंग मोड, 90 दिन की लंबी बैटरी लाइफ और स्मार्ट कलर डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। Dreame F02 की कीमत चीन में 299 युआन (लगभग 3,00 रुपये) रखी गई है और यह Sea Salt Blue, Moonrock White और Mint Green इन तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। कंपनी फिलहाल इस ब्रश की बिक्री अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रीटेल चैनल्स के जरिए कर रही है।

अमेजन पर OnePlus Nord CE 5 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। OnePlus Nord CE 5 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 24,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में एक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,998 रुपये हो जाएगी। Nord CE 5 में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई गई है।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.