Netflix ने ऑफिशियली कन्फर्म किया है कि उसने अपने नए अर्जेंटीना बेस्ड साइंस-फिक्शन शो ‘The Eternaut’ में पहली बार जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Gen AI) का यूज किया है। खास बात ये है कि जिस विजुअल इफेक्ट (VFX) सीन के लिए टीम को लंबा वक्त और भारी-भरकम बजट चाहिए था, वही काम AI टूल्स की मदद से 10 गुना जल्दी और काफी कम लागत में हो गया। Netflix का ये कदम न सिर्फ इंडस्ट्री में चर्चा का टॉपिक बना है, बल्कि हॉलीवुड में AI के बढ़ते रोल को लेकर डिबेट भी शुरू हो गई है।
विविध
Microsoft SharePoint Server एक बार फिर गंभीर साइबर हमले की चपेट में आ गया है। जुलाई 2025 में रिपोर्ट हुए इस बड़े “zero-day” ब्रीच ने कथित तौर पर दुनियाभर के 85 से ज्यादा सर्वर को प्रभावित किया है, जिससे कई कंपनियां और सरकारी एजेंसीज अलर्ट मोड पर है। इस समय सबसे ज्यादा खतरा उन ऑर्गेनाइजेशन्स को है जो अपनी डॉक्स और डेटा को ऑन-प्रिमाइसेस (लोकल सर्वर पर चलने वाले) SharePoint Server में सेव करते हैं। क्लाउड-बेस्ड SharePoint Online (Microsoft 365) यूजर्स अभी सेफ हैं, लेकिन ऑन-प्रिमाइसेस सर्वर्स पर बड़ा रिस्क बना हुआ है।
Google के YouTube हेल्प पेज पर एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफर्म 2015 में अपनी शुरुआत के करीब 10 साल बाद ट्रेंडिंग पेज और उसकी ट्रेंडिंग नाउ लिस्ट को हटा रहा है।Google के YouTube ट्रेंडिंग पेज हेल्प सेंटर ने खुलासा किया है कि ट्रेंडिंग पेज 21 जुलाई यानी कि आज बंद होगा।
Doogee ने अपने रगेड स्मार्टफोन लाइनअप को और भी तगड़ा बना दिया है, क्योंकि ब्रांड जल्द S200 Max लॉन्च करने वाला है। ये नया फोन खासकर उन यूजर्स के लिए होगा, जिन्हें रोड ट्रिप्स, एडवेंचर या मुश्किल हालात में काम आने वाला एक भरोसेमंद, टफ फोन चाहिए। लॉन्च से पहले एक रिपोर्ट में इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को विस्तार से लीक किया गया है। S200 Max कंपनी के लेटेस्ट S200 Plus का ही अपग्रेड वर्जन प्रतीत होता है।
Lava,iQOO Z10R और Realme भारत में इस हफ्ते अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। Lava भारत में 25 जुलाई को Lava Blaze Dragon को लॉन्च करने वाला है। वहीं iQOO Z10R भारत में 24 जुलाई को पेश होगा। इसके अलावा Realme भी अपनी Realme 15 सीरीज 24 जुलाई को लॉन्च करने वाला है, जिसमें Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G शामिल हैं।
Samsung Galaxy F36 5G का मुकाबला Moto G96 5G और Redmi Note 14 5G से हो रहा है।Samsung Galaxy F36 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,499 रुपये है। वहीं Moto G96 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। जबकि Redmi Note 14 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है। वहीं Moto G96 5G में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले है। जबकि Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है।
प्रोग्रामर प्रेजेमिस्लाव डेबियाक ने टोक्यो में एटकोडर वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ह्यूरिस्टिक प्रतियोगिता में 10 घंटे की मैराथन कोडिंग के बाद AI से जीत हासिल की। इस कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों को 10 घंटों में एक कठिन ऑप्टिमाइजेशन दिक्कत को ठीक करना था। पहली बार ऐसी प्रतियोगिता हुई, जब किसी AI मॉडल ने किसी बड़ी ऑन-साइट वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप मानव प्रोग्रामरों के साथ मुकाबला किया।
30,000 रुपये के अंदर स्मार्टफोन खरीदना आज जितना रोमांचक है, उतना ही पेचीदा भी हो गया है। इस बजट में अब वो सारे फीचर्स आ चुके हैं जो पहले सिर्फ हाई‑एंड डिवाइसेज़ में मिलते थे, जैसे 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और दमदार गेमिंग प्रोसेसर। 2025 में इस कैटेगरी की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि सिर्फ स्पेसिफिकेशन लिस्ट देखकर सही फोन चुन पाना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी 30,000 रुपये के अंदर लेटेस्ट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो हम यहां आपके लिए इस रेंज के टॉप 7 स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं।
CoinDCX ने अपने यूजर्स को आश्वसान दिया है कि उनके फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने स्पष्ट किया है कि इस एकाउंट का इस्तेमाल एक पार्टनर एक्सचेंज पर लिक्विडिटी से जुड़े ऑपरेशंस के लिए किया जाता था और इसमें कस्टमर के किसी एसेट्स को स्टोर नहीं किया गया था। CoinDCX ने यूजर्स को हड़बड़ी नहीं करने की भी सलाह दी है।
इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV से होगा। इसमें सिक्योरिटी सात एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारूति सुजुकी ने e-Vitara की प्राइसिंग और बुकिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।