Xiaomi जल्द अपने नई Pad Mini टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है और सबसे खास बात ये है कि एक लेटेस्ट लीक के मुताबिक, डिवाइस असल में Redmi K Pad का ही रीब्रांडेड वर्जन होगा। चीन में लॉन्च होते ही Redmi K Pad काफी मशहूर हो गया था और अब Xiaomi की स्ट्रैटजी है कि उसी हाई-एंड हार्डवेयर को इंटरनेशनल यूजर्स तक भी पहुंचाया जाए। Redmi K Pad को चीन में 7500mAh बैटरी, 13MP कैमरा, MediaTek Dimensity 9400+ और मेटल बिल्ड के साथ लॉन्च किया गया है।
विविध
फोल्डबल आईफोन का प्राइस 2,000 डॉलर से अधिक का रखा जा सकता है। Mark ने कहा है कि एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन में इंटरफेस या हार्डवेयर में बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका लुक सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की Galaxy Z Fold सीरीज के समान हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है।
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नया और इनोवेटिव फीचर लाने की तैयारी में जुटा है, जिसका नाम ‘Quick Recap’ होगा। इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी ये है कि अब आपको ढेर सारे अनरीड मैसेज में खोने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि WhatsApp खुद आपके लिए कई चैट्स की समरी, यानी रीकैप तैयार कर देगा। बढ़ते ग्रुप्स और चैटिंग में बार-बार पीछे छूटे मेसेजेस के बीच यह फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो एक साथ कई कॉन्वर्सेशन संभालते हैं।
पिछले डेढ़ महीने से यह रोवर Jezero क्रेटर रिम की बाहरी ढलानों पर मौजूद Krokodillen पठार पर मिट्टी वाली चट्टानों की खोज कर रहा है। अगर चट्टानों के नमूनों में ‘फिलोसिलिकेट्स’ कहे जाने वाले मिनरल्स पाए जाते हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि पहले इस ग्रह पर बड़ी मात्रा में पानी की मौजूदगी थी। NASA के Curiosity और Opportunity जैसे मंगल ग्रह पर अन्य रोवर्स की तुलना में इसकी स्पीड भी अधिक रही है।
Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। Vodafone Idea के 239 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। Vodafone Idea का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है। Vodafone Idea का 340 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1GB डाटा प्रदान करता है।
आपके प्यार ने इन गुमनाम नायकों को दी पहचान!
The post July 2025: इन गुमनाम नायकों को आपने दी पहचान appeared first on The Better India – Hindi.
MG Motor India ने अपनी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV, MG M9 EV को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी रेंज 548 Km बताई गई है, जो इसके 90kWh के Nickel Manganese Cobalt (NMC) बैटरी पैक के जरिए आएगी। MG M9 EV की एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह फिलहाल MG की सबसे एक्सक्लूसिव गाड़ी बन गई है। डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से चुनिंदा मेट्रो शहरों के MG SELECT शोरूम्स के जरिए शुरू होगी। बुकिंग्स पहले ही कंपनी के एक्सक्लूसिव चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 51,000 रुपये के रिफंडेबल अमाउंट के साथ ओपन की जा चुकी हैं। कलर ऑप्शन में Metal Black, Pearl Lustre White (ब्लैक रूफ के साथ) और Concrete Grey (ब्लैक रूफ के साथ) मिलते हैं।
Lava के Blaze Dragon को जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के नीचे स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक दिख रहा है। कंपनी ने बताया था कि इस स्मार्टफोन के साथ Blaze AMOLED 2 को भी लाया जाएगा।
Vivo ने अपनी Y सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन – Vivo Y50m 5G और Vivo Y50 5G चीन में लॉन्च किए हैं। दोनों ही फोन्स एक जैसे डिजाइन और लगभग एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए गए हैं। Vivo Y50 5G का सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट 4GB+128GB है, जिसकी कीमत CNY 1,199 (लगभग 13,000 रुपये) है। इसके अलावा, Y50 5G और Y50m 5G दोनों ही मॉडल 6GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट में आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: CNY 1,499 (लगभग 18,000 रुपये), CNY 1,999 (करीब 23,000 रुपये) और CNY 2,299 (करीब 26,000 रुपये) है।
iPhone 16e पर फिलहाल भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। विजय सेल्स पर iPhone 16e का 128GB स्टोरेज मॉडल 52,990 रुपये में लिस्टेड है। यह आईफोन फरवरी, 2025 में 59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा ग्राहक बैंक ऑफर के जरिए SBI, ICICI और Kotak बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 4,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 48,990 रुपये हो जाएगी।