Tecno Pova 7 Pro की टक्कर Moto G96 5G और Samsung Galaxy M36 5G से हो रही है।Tecno Pova 7 Pro के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Moto G96 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M36 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। Tecno POVA 7 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। वहीं Moto G96 5G में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले है। जबकि Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
विविध
साइबर क्राइम बढ़ने के इस दौर में, स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सिर्फ जरूरत नहीं, डिजिटल लाइफ की बेसिक सेफ्टी बन चुका है। लेकिन सवाल यह है कि स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं कैसे? क्या इसका कोई फॉर्मूला है? क्या हमें हर पासवर्ड याद रखना जरूरी है? और क्या पासवर्ड मैनेजर वाकई भरोसेमंद होते हैं? इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि कैसे आप एक अनहैकेबल पासवर्ड बना सकते हैं और कैसे उसे याद रखने के लिए आसान ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं।
अगर आपने अपने राशन कार्ड की अब तक AADHAAR से e-KYC नहीं करवाई है, तो अब सतर्क हो जाइए। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार ऐसे कार्ड्स को डीएक्टिवेट कर रही हैं, जिनकी आधार लिंकिंग या KYC अधूरी है। कई राज्यों में इसके लिए डेडलाइन भी तय की गई है, जिसके बाद आपका नाम PDS से हट सकता है और सब्सिडी भी रुक सकती है। अच्छी बात यह है कि आप ये काम घर बैठे मोबाइल से भी कर सकते हैं या नजदीकी राशन दुकान और CSC सेंटर जाकर भी आसानी से e-KYC करवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि e-KYC की प्रोसेस क्या है, किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है, ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करना है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
भारत सरकार की संस्था Central Pollution Control Board (CPCB) ने Sameer App तैयार किया है, जो एक फ्री मोबाइल ऐप है। यह आपको रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI), मौसम की स्थिति दिखाता है। यूं तो यह ऐप पहले से आसपास हो रहे प्रदूषण को लेकर शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है, लेकिन अब इस ऐप का एक और यूज जोड़ा गया है। CPCB ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि अब नागरिक इस ऐप के जरिए टूटी सड़क या गड्ढों की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
सैमसंग ने Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के लॉन्च के बाद ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए थे। कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर्स ने उसके स्मार्टफोन्स के लिए बुकिंग के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में Samsung की Galaxy S25 सीरीज के लिए मिले प्री-ऑर्डर्स से ये कुछ ज्यादा हैं।
इसमें 6.9 इंच की LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। Redmi 15C में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS पर चल सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
Samsung ने अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Galaxy F36 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 17,499 रुपये है, जिसमें इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। डिवाइस Onyx Black, Luxe Violet और Coral Red जैसे कलर ऑप्शन्स में आएगा। सेल 29 जुलाई, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और लॉन्च ऑफर के रूप में ICICI, SBI, HDFC और Axis बैंक के कार्ड पर 1,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी।
AI के चलते आने वाले सालों में नौकरियों में बड़ा बदलाव होगा, ये बात अब एक अनुमान नहीं, बल्कि एक्सपर्ट्स की सीरियस चेतावनी बन चुकी है। अमेरिका के एक थिंक टैंक RethinkX के रिसर्च डायरेक्टर Adam Dorr का मानना है कि 2045 तक दुनिया की लगभग हर मौजूदा जॉब ऑटोमेशन और AI टेक्नोलॉजी की वजह से पूरी तरह बदल चुकी होगी। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि इंसानों के लिए कोई काम नहीं बचेगा, बल्कि अब सवाल ये है कि हम खुद को किस हद तक AI के साथ एडजस्ट करने को तैयार हैं।
फ्लिपकार्ट पर OnePlus 13, OnePlus 13R और OnePlus 13s पर डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus 13R का 12GB+256GB वेरिएंट 39,063 रुपये में लिस्ट है। OnePlus 13s का 12GB+256GB वेरिएंट 52,699 रुपये में लिस्ट है। OnePlus 13 का 12GB+256GB वेरिएंट 64,984 रुपये में लिस्ट है। OnePlus 13R में 6.78 इंच की LTPO डिस्प्ले है। OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले है। OnePlus 13 में 6.82 इंच की LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है।
Jio के 1299 रुपये वाले और Jio के 1799 रुपये वाले प्लान में Netflix का सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 168GB बैठता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक चलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। वहीं Jio के 1799 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है जो कि कुल 252GB बैठता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है।