BBAU Campus news: बीबीएयू बुधवार को युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। डीजे का विरोध कर रहे छात्रों के एक गुट ने विवि प्रशासन के पास आपत्ति दर्ज कराई और घेराव किया। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच नोकझोंक के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आलम यह कि छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी लाठियों से छात्रों की धुनाई करते दिख रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि के प्रॉक्टर और सुरक्षा अधिकारी के इशारे पर सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों पर बर्बरता की है।
डीजे बजाने के खिलाफ कुलपति आवास का घेराव
दरअसल, छात्र विवि कैंपस में बिना अनुमति डीजे बजाने के खिलाफ कुलपति आवास का घेराव करने पहुंचे थे। छात्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात्रि तक कुलपति आवास पर विवि प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि कैंपस में कोई धार्मिक आयोजन करने के लिए डीजे की अनुमति नहीं होगी लेकिन इसके बाद भी डीजे बजता रहा। इस पर आपत्ति करते हुए छात्रों का एक गुट विरोध करने के लिए कुलपति आवास का घेराव करने पहुंचा था। प्रॉक्टर से बातचीत पर भी छात्रों की मांगे नहीं पूरी हुई। विवि प्रशासन डीजे की अनुमति से इनकार करता रहा और कोई यह बताने को राजी नहीं हो रहा था कि डीजे कैंपस में कैसे आया।
डीजे बजाने के खिलाफ आंदोलित छात्रों के गुट के साथ अचानक नोक झोंक शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रों के साथ कहासुनी के बाद सुरक्षाकर्मी उन पर टूट पड़े। चारों तरफ से घेरकर छात्रों को बुरी तरह से पिटाई कर दी। छात्रों ने प्रॉक्टर पर जातिगत टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है।
More Stories
Lucknow: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे बॉयफ्रेंड के साथ दिखी, बहन भी साथ थी
Muzaffarnagar: एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश कमरे में मिली, 2 मासूमों को भी नहीं छोड़ा
मायावती का BJP सरकार पर हमला, बोलीं- सरकारें जुमलों से लोगों की भूख मिटाने की कोशिश कर रहीं