गोंडा रेलवे स्टेशन (Gonda Railway Station) पर एलटीटी (LTT) से उतरे यात्रियों में एक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिला है। कोरोना पॉजिटिव यात्री मिलने से हड़कंप मच गया। यात्री को तत्काल isolation में रहने को कहा गया है। यात्री गोरखपुर जा रही ट्रेन में था और मंगलवार की शाम गोंडा उतरा।
35 यात्री उतरे थे गोंडा स्टेशन पर
मंगलवार की शाम को एलटीटी (LTT) से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से 35 यात्री रेलवे स्टेशन गोंडा उतरे। उतरे सभी यात्रियों का मेडिकल चेकिंग कराया गया। इन यात्रियों में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive at Railway station) पाया गया। इसके बाद रेलवे स्टेशन प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
बढ़ा दी गई चौकसी
इसके बाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) व जीआरपी (GRP) जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई। इसके साथ ही जिला अस्पताल की मेडिकल टीम को भी सतर्क कर दिया गया।
मुम्बई से आने वाली सभी की जांच
रेलवे प्रशासन ने मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनों का मेडिकल कराना शुरू कर दिया है। मुम्बई से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की मेडिकल जांच टीम करने में जुटी हुई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार बिना जांच किसी को स्टेशन से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
ट्रेन से उतरे हुए यात्रियों की मेडिकल जांच में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सतर्कता बढ़ा दी गई है।एक टीम को स्टेशन पर तैनात कर दिया है।
CMO, Gonda
More Stories
Lucknow: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे बॉयफ्रेंड के साथ दिखी, बहन भी साथ थी
Muzaffarnagar: एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश कमरे में मिली, 2 मासूमों को भी नहीं छोड़ा
मायावती का BJP सरकार पर हमला, बोलीं- सरकारें जुमलों से लोगों की भूख मिटाने की कोशिश कर रहीं