लखनऊ। पूर्व मंत्री आरके चौधरी समेत करीब दो दर्जन बसपा और कांग्रेस के नेता शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। आरके चौधरी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। बसपा से आरके चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए थे। लखनऊ के मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चौधरी ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आरके चौधरी के साथ अन्य नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आरके चौधरी के साथ पूर्व विधायक कालीचरण राजभर और पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरबचन लाल भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। कालीचरन राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं विधानसभा में बसपा से विधायक थे। 2007 में कालीचरन 15वीं विधानसभा में विधायक रहे। आरके चौधरी के अलावा पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह वाराणसी, पूर्व आईपीएस हरीश कुमार, विद्या चौधरी पूर्व विधायक बसपा समेत अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।
More Stories
Lucknow: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे बॉयफ्रेंड के साथ दिखी, बहन भी साथ थी
Muzaffarnagar: एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश कमरे में मिली, 2 मासूमों को भी नहीं छोड़ा
मायावती का BJP सरकार पर हमला, बोलीं- सरकारें जुमलों से लोगों की भूख मिटाने की कोशिश कर रहीं