Sachin Tendulkar in Baba Vishwanath Darbar: वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण से पहले क्रिकेट जगत के दिग्गज पहुंच चुके हैं। 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली पूरी टीम इस वक्त काशी में है। शनिवार सुबह सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर ने काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन-पूजन किए।
BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ सचिव जय शाह ने भी लगातार दूसरे दिन श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कल देर रात भी इन्होंने दर्शन किया था।
तेंदुलकर से मिलने और फोटो खिंचाने की होड़
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कोच रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर के साथ पूरी टीम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर से मिलने और फोटो खिंचाने की होड़ सी लग गई।
एयरपोर्ट पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने सचिन से बातचीत करनी चाही लेकिन सचिन ‘बाइट नहीं’ बोलकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एयरपोर्ट से निकलकर सचिन तेंदुलकर सीधे बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां पर उन्होंने बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
More Stories
Lucknow: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे बॉयफ्रेंड के साथ दिखी, बहन भी साथ थी
Muzaffarnagar: एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश कमरे में मिली, 2 मासूमों को भी नहीं छोड़ा
मायावती का BJP सरकार पर हमला, बोलीं- सरकारें जुमलों से लोगों की भूख मिटाने की कोशिश कर रहीं