Train derailed in Amroha: यूपी के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसा के बाद एक और ट्रेन हादसा अब अमरोहा में हुई है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस हादसा में मालगाड़ी के करीब 7 कोच पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल सेक्शन पर हुई। रेल अधिकारियों के अनुसार, एक्सीडेंट की वजह का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना की सटीक टाइम का भी अभी तक पता नहीं चल सका है। मालगाड़ी डिरेल, मुरादाबाद जिला में हुई है। मालगाड़ी लखनऊ से दिल्ली जा रही थी तभी एक धमाका के साथ पटरी से उतर गई।
दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग हुआ बाधित
मालगाड़ी के डिरेल होने से मुरादाबाद-गाजियाबाद ट्रेन रूट बाधित हो गया है। इससे दिल्ली-लखनऊ का रूट पूरी तरह से ठप हो गया है। ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। रेलवे ने बताया कि सभी ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। फिलहाल, ट्रेनों को मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद के वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट किया गया है। हालांकि, रेलगाड़ियों के रूट डायवर्जन से कई ट्रेनें लेट लतीफ अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचेंगी।
More Stories
Lucknow: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे बॉयफ्रेंड के साथ दिखी, बहन भी साथ थी
Muzaffarnagar: एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश कमरे में मिली, 2 मासूमों को भी नहीं छोड़ा
मायावती का BJP सरकार पर हमला, बोलीं- सरकारें जुमलों से लोगों की भूख मिटाने की कोशिश कर रहीं